Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा: मुख्यमंत्री

Updated on Wednesday, February 05, 2025 17:01 PM IST

* एन.डी.सी. के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की
* मुख्यमंत्री ने सैनिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई

चंडीगढ़, 4 फरवरी - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों में राज्य के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर राज्य सरकार अधिक ध्यान देगी।नेशनल डिफेंस कॉलेज के कमांडेंट एयर मार्शल हरदीप बैंस ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम., के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का गौरवशाली इतिहास है कि इसके युवाओं ने भारतीय सशस्त्र बलों में देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में यह प्रवृत्ति कम हुई है, लेकिन राज्य सरकार युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्थापित माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट और सी-पाइट केंद्र इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता होने के साथ-साथ पंजाब को देश की शक्ति होने का भी गर्व है और पंजाब के लोग अपनी साहसिक और संघर्षशील भावना के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र धरती के प्रत्येक इंच को महान गुरुओं, संतों, पीरों और शहीदों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिन्होंने हमें अत्याचार, अन्याय और अन्याय का विरोध करने का मार्ग दिखाया है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि राज्य की पाकिस्तान के साथ 532 किलोमीटर की सीमा लगती है, जिससे सशस्त्र बलों का सहयोग आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में सशस्त्र बलों, अर्ध-सैनिक बलों, पुलिस और यहां तक कि अग्निवीरों के अमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए राज्य सरकार सैनिकों की ड्यूटी के दौरान शहीद होने की स्थिति में परिवार को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देती है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की सशस्त्र बलों, अर्ध-सैनिक बलों और पुलिस के जवानों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि राज्य द्वारा उठाया गया यह छोटा सा कदम एक तरफ पीड़ित परिवार की मदद करता है और दूसरी तरफ उनका भविष्य सुरक्षित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने और कीमती जान बचाने के लिए देश में अपनी तरह की अनूठी पहल के तहत समर्पित सड़क सुरक्षा बल की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि लड़कियों सहित विशेष रूप से प्रशिक्षण प्राप्त नए भर्ती किए गए 1597 जवान, इस बल की रीढ़ की हड्डी के रूप में काम कर रहे हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस 144 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। पिछले साल फरवरी में इस बल की शुरुआत के बाद से राज्य में हादसों में होने वाली मौतों में 48 प्रतिशत की कमी आई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने के साथ-साथ अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करता है।

प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 3 से 7 फरवरी तक राज्य का दौरा कर रहे सैन्य, सिविल सेवा और विदेशी देशों के ब्रिगेडियर/संयुक्त सचिव स्तर के 6 विदेशी प्रतिनिधियों सहित 15 अधिकारियों का यह प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर पंजाब गौरव महसूस करता है। उन्होंने कहा कि यह दौरा प्रतिनिधिमंडल को राज्य को जानने और सामाजिक-राजनीतिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पहलुओं का विश्लेषण करने का मौका देगा। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि यह दौरा राज्य स्तर और गांव स्तर तक प्रशासन, शासन और कानून-व्यवस्था लागू करने की चुनौतियों के बारे में भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ये प्रतिनिधि सामाजिक विकास, पंचायत राज, कानून और व्यवस्था और सामाजिक विकास के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रमों, विकास के विभिन्न पहलुओं, महिलाओं का सशक्तिकरण, स्वास्थ्य/कृषि/शिक्षा/ऊर्जा क्षेत्र और गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और अन्य का कार्यक्षेत्र नजदीक से देखेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को इन प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत करें और उनके ठहरने के दौरान उनके लिए गर्मजोशी से स्वागत सुनिश्चित करें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके राज्य में आरामदायक ठहरने का आश्वासन देने के अलावा अतिथियों को समृद्ध पंजाबी संस्कृति की झलक भी दिखाई जाएगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में श्रीलंका, मिस्र, कोरिया, ओमान, रूस सहित छह देशों के अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने सशस्त्र बलों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदमों की प्रशंसा की।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X