Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

विश्व कैंसर दिवस पर 700 से अधिक लोगों ने कैंसर के ख़िलाफ़ की वॉक

Updated on Sunday, February 02, 2025 20:11 PM IST

पारस कैंसर सेंटर ने ‘उम्मीद के सितारे वॉकेथॉन’ का आयोजन किया

चंडीगढ़, 2 फरवरी : सुखना लेक, चंडीगढ़ में विश्व कैंसर दिवस - यूनाइटेड बाय यूनिक के अवसर पर पारस कैंसर सेंटर और पारस हेल्थ द्वारा आयोजित ‘उम्मीद के सितारे वॉकेथॉन’ में 700 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, प्रारंभिक जांच को प्रोत्साहित करना और रोग से जूझ रहे लोगों के साथ एकजुटता दिखाना था।

 

वॉकेथॉन को मुख्य अतिथि डा. मनीष बंसल, डायेरक्टर स्वास्थ्य सेवाएं हरियाणा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम में कैंसर योद्धा, कैंसर सर्वाइवर, चिकित्सा विशेषज्ञों और समाज के विभिन्न वर्गों ने भाग लिया। मंच पर कई कैंसर विजेताओं को उनके संघर्ष और साहस के लिए सम्मानित किया गया।

 

कैंसर से जंग जीतने वाले मरीजों ने अपनी संघर्षमयी और प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं, और जल्दी जांच और समय पर इलाज की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ाने और नियमित जांच कराने से कैंसर से होने वाली मौतों को कम किया जा सकता है।

 

इस अवसर पर बोलते हुए डा. मनीष बंसल ने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में जागरूकता बढ़ाना और प्रारंभिक जांच को सुलभ बनाना सबसे महत्वपूर्ण है।

 

डा. ब्रिगेडियर राजेश्वर सिंह, निदेशक, मेडिकल ऑन्कोलॉजी ने बताया कि भारत में 30 लाख से अधिक लोग कैंसर से पीड़ित हैं और हर साल 5 लाख लोगों की मृत्यु होती है। उन्होंने बताया कि स्तन और गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर महिलाओं में सबसे अधिक पाया जाता है, जबकि पुरुषों में ओरल, फेफड़ों और लिवर कैंसर के मामले ज्यादा होते हैं। उन्होंने यह भी चिंता व्यक्त की कि अब 25-50 वर्ष की आयु की महिलाओं में स्तन कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं, जिसमें से 70% मरीज एडवांस स्टेज पर पहुंचने के बाद डॉक्टर के पास आते हैं, जिससे मृत्यु दर अधिक हो जाती है।

 

डा. जगंदीप सिंह, सीनियर कंसल्टेंट, ऑर्थो ऑन्कोलॉजी ने बताया कि पारस अस्पताल, पंचकूला में नए ऑर्थो ऑन्को सर्जरी विभाग की शुरुआत हुई है, जहां हड्डी के ट्यूमर, सारकोमा और अंग-संरक्षण सर्जरी की उन्नत तकनीकें उपलब्ध हैं, जिससे मरीजों के उपचार में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।

 

डा. चित्रेश अग्रवाल, वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट, ने प्रारंभिक जांच और रोकथाम पर जोर देते हुए कहा कि कैंसर सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक चुनौती है, जिसे जागरूकता, समय पर स्क्रीनिंग और सही इलाज से जीता जा सकता है। आधुनिक उपचार तकनीकों से मरीजों का जीवन बेहतर बनाया जा सकता है।

 

डा. परिणीत सिंह, सीनियर कंसल्टेंट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ने बताया कि अगले दो दशकों में कैंसर के नए मामलों में 70% तक की वृद्धि हो सकती है। उन्होंने कहा कि रेडिएशन थेरेपी कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने और स्वस्थ ऊतकों को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

 

इस आयोजन ने कैंसर की समय पर पहचान, उन्नत उपचार विकल्पों और सामुदायिक सहयोग के महत्व को पुनः स्थापित किया और कैंसर के खिलाफ लड़ाई में उम्मीद और जागरूकता का संदेश दिया।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X