Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

‘मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी’ – स्ट्रोक का उन्नत इलाज, 80 वर्षीय महिला की बचाई जान, लकवे को भी ठीक किया

Updated on Friday, January 17, 2025 15:27 PM IST

 

फोर्टिस मोहाली एक 24x7 स्ट्रोक-रेडी अस्पताल है और मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी की सुविधा प्रदान करता है, जो कुछ ब्रेन स्ट्रोक मरीजों के इलाज की समय सीमा को 24 घंटे तक बढ़ा सकता है 

चंडीगढ़, 17 जनवरी, 2025: ब्रेन स्ट्रोक एक ऐसी प्रमुख समस्या है जो लंबे समय तक दिव्यांगता और मृत्यु का कारण बन सकती है। यह जानलेवा स्थिति मस्तिष्क की कोशिकाओं को अपरिवर्तनीय क्षति पहुंचाती है। हालांकि, उन्नत स्वास्थ्य तकनीकों जैसे मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी अब चुनिंदा अस्पतालों में 24x7 उपलब्ध है, जिनमें फोर्टिस मोहाली प्रमुख है। कुछ मामलों में, मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी ने स्ट्रोक के 24 घंटे बाद भी गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद की है।

 

मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी एक मिनिमल इनवेसिव प्रोसेस है, जिसमें मस्तिष्क की धमनी में एक कैथेटर डालकर खून के थक्के को हटाया जाता है। यह रक्त प्रवाह को पुनर्स्थापित करता है और ब्रेन स्ट्रोक मरीजों के इलाज की समय सीमा को 24 घंटे तक बढ़ाकर दिव्यांगता या मृत्यु से बचाता है।

 

ऐसे ही एक मामले में, फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के इंटरवेंशनल न्यूरोरैडियोलॉजी डिपार्टमेंट के एडिशनल डायरेक्टर, डॉ. प्रो. विवेक गुप्ता के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने हाल ही में चंडीगढ़ की 80 वर्षीय महिला का इलाज किया। महिला को स्ट्रोक होने के 8 घंटे बाद फोर्टिस मोहाली लाया गया था। मरीज बोलने में असमर्थ थी, उसके बाएं हिस्से में लकवा था और वह आपातकालीन स्थिति में वेंटिलेटर पर थी।

 

डॉ. गुप्ता ने मरीज के मस्तिष्क और गर्दन की धमनियों से दो थक्के हटाने के लिए मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी और एंजियोप्लास्टी की। कभी-कभी गर्दन की धमनियां बंद होती हैं, कभी मस्तिष्क की, और कुछ मामलों में दोनों को खोला जाना आवश्यक होता है। मरीज की पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी सहज रही और उसे प्रक्रिया के सात दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन जी रही हैं।

 

इस उन्नत उपचार के बारे में चर्चा करते हुए, डॉ. गुप्ता ने कहा कि मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी को स्ट्रोक शुरू होने के 24 घंटे के भीतर चुनिंदा मरीजों पर किया जा सकता है। यह एक मिनिमल इनवेसिव प्रोसेस है, जिसमें इंटरवेंशनल न्यूरोरैडियोलॉजिस्ट विशेष उपकरणों का उपयोग करके मस्तिष्क या गर्दन की धमनी से थक्का हटाते हैं।

 

डॉ. गुप्ता ने कहा कि फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली उत्तर क्षेत्र के कुछ सेंटर्स में से एक है, जहां 24x7 उन्नत न्यूरो-इंटरवेंशनल इलाज और संपूर्ण स्ट्रोक देखभाल, जिसमें सीटी परफ्यूजन और मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी शामिल हैं, मरीजों को चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, इंटरवेंशनल न्यूरो-रेडियोलॉजिस्ट, न्यूरोसर्जन और एनेस्थेटिस्ट शामिल हैं, 24x7 स्ट्रोक उपचार प्रदान करती है। स्ट्रोक के निदान, इलाज और पुनर्वास से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X