Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के प्रयास जारी: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Friday, January 03, 2025 10:47 AM IST

विशेष प्रयासों के तहत वर्ष 2024 में 713 छापेमारी कर 261 बच्चों को रेस्क्यू किया गया

भिक्षावृत्ति कराने पर हो सकती है 5 साल की सजा

चंडीगढ़, 2 जनवरी: - बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। बच्चों का बचपन सुरक्षित रखने के लिए समर्पित प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब की समाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बच्चों के कल्याण और सुरक्षा के प्रति वचनबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग ने वर्ष 2024 में बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के लिए 713 छापेमारी कीं, जिनमें कुल 261 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। इनमें सबसे अधिक बच्चे बठिंडा, फरीदकोट, लुधियाना, और गुरदासपुर जिलों में रेस्क्यू किए गए।

उन्होंने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के लिए जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 की धारा 76 के तहत किसी बच्चे से भिक्षावृत्ति करवाने पर 5 साल की सजा और 1 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है। यदि किसी व्यक्ति द्वारा बच्चे को भिक्षावृत्ति के लिए अंग-भंग किया जाता है, तो उसे 10 साल की सजा और 5 लाख रुपए का जुर्माना हो सकता है।

मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब भिक्षावृत्ति रोकथाम अधिनियम, 1971 के अनुसार 16 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को "बच्चा" माना जाएगा। इस अधिनियम के तहत बच्चे को भिक्षावृत्ति में शामिल करने वाले व्यक्ति को 3 साल की सजा हो सकती है, जो 1 साल से कम नहीं हो सकती। बच्चों की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग द्वारा अधिनियम में संशोधन की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा बच्चों को भिक्षावृत्ति से बचाने के लिए राज्य सरकार "जीवनजोत परियोजना" चला रही है। यह सुनिश्चित करने का एक प्रयास है कि किसी भी बच्चे को भिक्षा मांगने के लिए मजबूर न किया जाए। इस परियोजना के तहत विभिन्न विभागों के साथ मिलकर बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कर उनकी शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत 15 अनाथ बच्चों को राज्य में चल रहे बाल गृहों में भेजा गया है, जहां उन्हें शिक्षा, भोजन, और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं।

शेष बच्चों को बाल कल्याण समिति के माध्यम से उनके अभिभावकों को सौंपा गया है। इनमें से 18 बच्चों को स्पॉन्सरशिप स्कीम का लाभ, 105 बच्चों को स्कूलों में दाखिला, और 3 बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रवेश दिलाया गया है।

उन्होंने बताया कि विभाग इन बच्चों पर नजर बनाए हुए है ताकि वे दोबारा भिक्षावृत्ति में शामिल न हों। बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए स्पॉन्सरशिप स्कीम के तहत वित्तीय सहायता भी दी जा रही है। पंजाब सरकार ने 74% बच्चों का फॉलो-अप किया है।

कैबिनेट मंत्री ने आम जनता से अपील की कि वे भिक्षा मांगने वाले बच्चों को भिक्षा न दें और ऐसे मामलों की सूचना निकटतम बाल कल्याण समिति या जिला बाल सुरक्षा इकाई को दें।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X