Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

साल 2024: वन विभाग की शानदार उपलब्धियों का वर्ष

Updated on Wednesday, January 01, 2025 06:42 AM IST

पेड़ों की सुरक्षा और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए मंत्रिमंडल द्वारा 'ट्री प्रिज़र्वेशन पॉलिसी फॉर नॉन-फॉरेस्ट गवर्नमेंट एंड पब्लिक लैंड्स-2024' को मंजूरी

* छतबीड़ चिड़ियाघर में देश की सबसे बड़ी और सबसे लंबी वॉक-इन-एवियरी का उद्घाटन

* वन अधीन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत 2.84 लाख पौधे लगाए गए

चंडीगढ़, 31 दिसंबर: राज्य के अधिक से अधिक क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और वन्य जीवों की सुरक्षा के उद्देश्य से वन और वन्य जीव सुरक्षा विभाग द्वारा साल 2024 के दौरान महत्वपूर्ण पहल की गईं। इस वर्ष के दौरान विभिन्न योजनाओं जैसे स्टेट अथॉरिटी कैंपा और हरियाली पंजाब मिशन के तहत 2.84 लाख पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा, 3153.33 हेक्टेयर क्षेत्र को वनों के अधीन लाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि गैर-वन और सरकारी भूमि में लगाए गए पौधों की अवैध कटाई को रोकने के साथ-साथ पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने हेतु पंजाब कैबिनेट द्वारा 'ट्री प्रिज़र्वेशन पॉलिसी फॉर नॉन-फॉरेस्ट गवर्नमेंट एंड पब्लिक लैंड्स-2024' को हरी झंडी दी गई है।

मंत्री ने बताया कि प्रति ट्यूबवेल कम से कम 4 पौधे लगाने की नीति के तहत ट्यूबवेलों पर 28.99 लाख पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस साल के दौरान 46 पवित्र वन और 268 नानक बगीचे भी स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही विभाग की नर्सरियों में महिला स्टाफ के लिए 78 शौचालय भी बनाए जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 2030 तक वन अधीन क्षेत्र को 7.5 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 792.88 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि यह परियोजना 5 वर्षों में लागू की जाएगी और इसे राज्य सरकार द्वारा जापानी इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जे.आई.सी.ए) के सहयोग से संपूर्ण किया जाएगा।

रोज़गार सृजन पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा दो वर्षों के दौरान डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर, वन गार्ड, क्लर्क आदि श्रेणियों में 276 सीधी भर्तियां की गई हैं।

वन्य जीव सुरक्षा विभाग की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने बताया कि छतबीड़ चिड़ियाघर में देश की सबसे बड़ी और सबसे लंबी वॉक-इन-एवियरी का उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही चिड़ियाघर में एक अत्याधुनिक डायनासोर पार्क भी स्थापित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के लिए पंजाब के 5 वेटलैंड्स - हरीके, रोपड़, कंजली, केशोपुर और नंगल की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य भर के विभिन्न चिड़ियाघरों और वन्य जीवों के संरक्षण के सर्वांगीण विकास के लिए 25.29 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X