Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए किए बड़े प्रयास: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Wednesday, January 01, 2025 06:19 AM IST

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2017-18 से 2019-20 की बकाया फीस के 40 प्रतिशत का भुगतान करने हेतु 92 करोड़ रुपए बजट 2024-25 में जारी

आशीर्वाद योजना के तहत 45083 लाभार्थियों को 229.93 करोड़ रुपए की राशि वितरित

गरीब परिवार घर बैठे पोर्टल पर आवेदन करके आशीर्वाद योजना का ले सकते हैं लाभ

अनुसूचित जाति विकास और वित्त निगम ने 382 लाभार्थियों को स्वरोजगार योजनाओं के तहत 6.62 करोड़ रुपए के ऋण दिए

चंडीगढ़, 31 दिसंबर - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वर्ष 2024 में कई महत्वपूर्ण प्रयास किए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यकों के शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस सी स्टूडेंट्स स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 में छात्रों की छात्रवृत्ति के लिए 245 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए वर्ष 2017-18 से 2019-20 की बकाया फीस के 40 प्रतिशत का भुगतान करने के लिए 92 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। यह राशि सरकारी संस्थानों और अन्य राज्यों के संस्थानों में पढ़ रहे पंजाब के छात्रों को दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2024-25 के तहत 2.60 लाख छात्रों का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पोर्टल पर 2.38 लाख के करीब छात्र इस स्कीम अधीन नए पंजीकृत हुए हैं।

पंजाब सरकार ने आशीर्वाद योजना के तहत अनुसूचित जाति के 29411 लाभार्थियों और पिछड़ी श्रेणियों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15672 लाभार्थियों को कुल 45083 लाभार्थियों में 229.93 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए इस योजना के तहत आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। गरीब परिवार घर बैठे इस योजना का लाभ लेने के लिए http://ashirwad.punjab.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।


मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिला तरनतारन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 593.69 लाख रुपए और छह जिलों में डॉ. अंबेडकर भवनों की मरम्मत के लिए 200 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।


उन्होंने बताया कि पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति योजना के तहत 39.69 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।


डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण विकास द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के आदर्श ग्राम घटक के तहत वर्ष 2024-25 के बजट में केंद्रीय हिस्से से प्राप्त 39.98 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंजाब अनुसूचित जाति विकास और वित्त निगम द्वारा 382 लाभार्थियों को स्वरोजगार योजनाओं के तहत 6.62 करोड़ रुपए के ऋण और सब्सिडी की राशि वितरित की गई। पंजाब पिछड़ी श्रेणियों विकास और वित्त निगम ने भी स्वरोजगार योजनाओं के तहत 87 लाभार्थियों को 2.36 करोड़ रुपए के ऋण वितरित किए।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X