Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए 9.92 करोड़ रुपये की राशि जारी: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Monday, December 30, 2024 18:59 PM IST

कहा, पंजाब सरकार द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम फॉर एस.सी. स्टूडेंट्स के तहत 1503 संस्थाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता

स्कॉलरशिप स्कीम का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र जमा कराने की माता पिता को अपील की गई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए लगातार यत्नशील

चंडीगढ़, 30 दिसंबर - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों के विद्यार्थियों के कल्याण के लिए कार्यशील है। इसी शृंखला के तहत पंजाब सरकार द्वारा राज्य की 1503 संस्थाओं को अनुसूचित जाति के 10+1 और 10+2 के विद्यार्थियों के लिए 9.92 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 1503 संस्थाओं को 9.92 करोड़ रुपये की राशि जारी करने के संबंध में स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि पहले ही 92.00 करोड़ रुपये की राशि के साथ 256 संस्थाओं को 59.34 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। बाकी संस्थाओं को भुगतान संबंधी कार्यवाही तेज़ी से की जा रही है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस.सी. स्टूडेंट्स स्कीम के तहत सरकारी संस्थाओं और पंजाब राज्य के विद्यार्थी जो अन्य राज्यों की संस्थाओं में पढ़ाई कर रहे हैं, को वर्ष 2017-18 से 2019-20 तक की फीस का 40% भुगतान किया गया है, जिसके लिए 92.00 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी।

सामाजिक न्याय मंत्री ने विद्यार्थियों के माता-पिता से अपील की कि वे स्कॉलरशिप स्कीम के तहत अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए भविष्य में आय प्रमाण पत्र जमा कराएं।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पंजाब सरकार ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस.सी. स्टूडेंट्स स्कीम के तहत वर्ष 2024-25 के लिए विद्यार्थियों के वजीफे के लिए 245.00 करोड़ रुपये की राशि आरक्षित की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय है, वहीं अनुसूचित जातियों से संबंधित विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए भी लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता की अदायगी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में की जाती है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X