Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

मानव संसाधन प्रथाओं में उत्कृष्टता के लिए ट्राइडेंट ग्रुप को किया गया सम्मानित

Updated on Tuesday, December 24, 2024 14:00 PM IST

चंडीगढ़ 24 दिसंबर 2024 -2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की वैश्विक कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप को प्रतिष्ठित टीबीडी टेक्सटाइल कनेक्ट-टेक्सटाइल अपैरल इंडस्ट्री एचआर समिट एक्सीलेंस अवार्ड्स कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट मानव संसाधन प्रथाओं के लिए सम्मानित किया गया है। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय द्वारा समर्थित इस कार्यक्रम में ट्राइडेंट ग्रुप ने सर्वश्रेष्ठ एच आर प्रैक्टिसेज, सर्वश्रेष्ठ एम्प्लायर मैन्युफैक्चरिंग, रिक्रूटमेंट एंड कैंपस हायरिंग में उत्कृष्टता और कार्यबल विविधता सहित प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार जीते।

यह पुरस्कार केंद्रीय कपड़ा मंत्री माननीय श्री गिरिराज सिंह द्वारा हाल ही में नोएडा में हुए एक कार्यक्रम में प्रदान किए गए, उन्होंने मानव संसाधन नवाचार को आगे बढ़ाने और समावेशी और विविध कार्यबल संरचना को बढ़ावा देने में नेतृत्व के लिए ट्राइडेंट ग्रुप की सराहना की। ये अवार्ड एक संपन्न कार्य वातावरण बनाने के लिए ट्राइडेंट ग्रुप की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करते हैं जो कर्मचारी विकास, विविधता और सतत विकास को प्राथमिकता देता है और कंपनी की वैश्विक सफलता को आगे बढ़ाता है। 

इस मौके पर बोलते हुए ट्राइडेंट ग्रुप की सीएचआरओ सुश्री पूजा बी लूथरा ने कहा कि 'हमें कपड़ा मंत्रालय से ये प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने पर बेहद सम्मान महसूस हो रहा है। यह मान्यता एक ऐसा कार्यस्थल बनाने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है, जहां सभी पृष्ठभूमियों के व्यक्तियों को उत्कृष्टता हासिल करने का अवसर मिलता है। समावेशिता और निरंतर विकास की संस्कृति को बढ़ावा देना ट्राइडेंट में सर्वोपरि है और हम अपने कार्यबल को सशक्त बनाने और अधिक टिकाऊ भविष्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित हैं'। 

ट्राइडेंट समूह की कार्यबल विविधता पहल, विशेष रूप से "तक्षशिला" कार्यक्रम उल्लेखनीय है। यह अनूठा कार्यक्रम शैक्षिक बाधाओं को दूर करके आईटीआई, डिप्लोमा और 10+2 सहित विविध शैक्षिक पृष्ठभूमियों के युवाओं को सशक्त बनाता है। तक्षशिला कार्यक्रम इन युवाओं को कपड़ा उद्योग में बहुमूल्य करियर के अवसर प्रदान करता है, जिसमें उन्हें प्रति वर्ष ₹12 लाख तक का प्रारंभिक वेतन प्रदान किया जाता है, साथ ही उन्हें कमाने, सीखने और आगे बढ़ने में सक्षम बनाया जाता है।

ट्राइडेंट में हो रहा निरंतर विकास स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। मध्य प्रदेश में,जहाँ कंपनी ₹3,000 करोड़ के नए निवेश करने की योजना पर कार्य रही है, यहाँ 3,000 नए रोजगार सृजित होंगे और कंपनी की कार्यबल संख्या अभी की 12,000 से बढ़ कर 15,000 हो जाएगी । कौशल निर्माण और भर्ती में कंपनी का निवेश, विशेष रूप से तक्षशिला पहल के माध्यम से, क्षेत्र के विकास में योगदान देने के लिए इसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इन पुरस्कारों के अतिरिक्त, ट्राइडेंट ग्रुप ने ग्लासडोर रेटिंग 4.2 और एम्प्लायर ब्रांडिंग में उत्कृष्टता के लिए एम्बिशन बॉक्स बैज अर्जित भी किया है, जो उच्च कर्मचारी संतुष्टि और सहभागिता बनाए रखने के लिए इसके सतत प्रयासों को उजागर करता है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X