चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में बडे शहरों और शहरों के आपसी सडकीय संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए चार नये रेलवे ओवर ब्रिज स्वीकृत किये गये है और इन प्रोजैक्टों पर 128.18 करोड रूपये खर्च किये जाएगे।
इस बात की जानकारी देते हुये पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि राज्य के लोगों की सुविधा को मुख्य रखते हुये और यातायात को और सुचारू बनाने के उदश्ेय से विभाग द्वारा एक सर्वे करवाया गया था जिसके बाद सरकार द्वारा आवश्यक और अति जरूरी मालवा और दुआबा के क्षेत्रों में आर ओ बीज बनाने का निर्णय किया गया है उन्होने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 128.18 करोड रूपये की लागत से कपूरथला के समीप साईस सिटी,मलेरकोटला में रायकोट रोड पर ,गोबिंदगढ और नार्दन बाईपास पटियाला में चार रेलवे ओवर ब्रिज बनाने की योजना स्वीकृत की गई है उन्होने बताया कि इन प्रेाजैक्टों पर निर्माण कार्य आगामी दो महीनों में शुरू हो जाएगें और 18 महीनों के समय दौरान पूरे होने की संभावना है।
उन्होने कहा कि शहरी क्षेत्रों में यातायात की बढ रही समस्या को हल करने के लिए रेलवे ओवरब्रिज बनाने समय की मुख्य आवश्यकता बन गई है और राज्य सरकार यातायात को सुचारू बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है उन्होने आगे कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार द्वारा अपने पिछले कार्यकाल दौरान 564.95 करोड की लागत से कुल33 रेलवे ओवर /अंडर ब्रिजों का निर्माण किया गया।