चण्डीगढ़ : ‘दी पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टेैक्रिकल एजुकेशन एण्ड इंस्ट्रीयल टे्रनिंग’ द्वारा बोर्ड की मान्यता प्राप्त संस्थाओं में मार्डन आफिस प्रैक्टिस में तीन वर्षीय डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदनों की मांग की गई है। पंजाब सरकार एक प्रवक्ता ने बताया कि आवेदन पत्र देने की अन्तिम तिथि 24 जून है जिसके बाद कौंसलिंग रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन देने के लिए विवरण पत्रिका राज्य की छ: संस्थानों से हासिल किये जा सकते हैं। जिसमें सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां लुधियाना, सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां जालन्धर, सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां पटियाला, सरकारी बहुतकनीकी कालेज खुनी माजरा खरड़, सरकारी बहुतकनीकी कालेज चण्डीगढ़ और माई भागो सरकारी बहुतकनीकी कालेज लड़कियां अमृतसर शामिल हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि तीन वर्षीय डिप्लोमें में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं (किसी भी विषय में ) है प्रोस्पैक्ट की कीमत 250 रूपये है और आवेदन पत्र के साथ सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा एक हजार रूपये और एस सी/ एसटी विद्यार्थियों द्वारा 750 रूपये का डिमांड ड्राफट देना पड़ेगा। डिमांड ड्राफट सचिव, पंजाब स्टेट बोर्ड ऑफ टैक्रिकल एजुकेशन एण्ड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग के पक्ष में हो। योग्यता, इनटेक क्षमता, सीटों का आरक्षण का विवरण सहित अन्य जानकारी विवरण पुस्तिका में उपलब्ध है।