Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

'अर्पण समारोह': जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये की जब्त की गई वस्तुएं असली मालिकों को लौटाईं

Updated on Thursday, December 19, 2024 11:10 AM IST

पिछले साल के दौरान 583 मामलों में जब्त किए गए वाहन, गहने, घरेलू सामान सहित अन्य वस्तुएं उनके असली मालिकों को लौटाई गईं: डीजीपी गौरव यादव।

इसके अलावा, गुम हुए 100 मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए।

यह पहल नागरिकों का मेहनत से कमाया सामान, जो चोरी, लूट या विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था, लौटाकर उनके बीच विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू की गई: सीपी स्वपन शर्मा


चंडीगढ़/जालंधर, 18 दिसंबर - पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 13 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का जब्त किया गया सामान उनके असली मालिकों को सफलतापूर्वक वापस कर दिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

पुलिस कमिश्नर (सीपी) जालंधर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस लाइन्स, जालंधर में विशेष कार्यक्रम “अर्पण समारोह” आयोजित किया गया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस समारोह के तहत, जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने पिछले साल के दौरान शहर में दर्ज 583 विभिन्न मामलों में जब्त किए गए 413 वाहन, 85 मोबाइल फोन, कई घरेलू सामान, गहने आदि सफलतापूर्वक लौटाए हैं।

इसके अलावा, लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 100 गुम हुए स्मार्टफोन केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर ( सी ई आई आर ) पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे गए हैं।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस ने समाज के हितों की रक्षा के लिए सक्रिय रूप से काम करते हुए न्याय, सुरक्षा और विश्वास सुनिश्चित करने की अपनी कोशिशें जारी रखी हैं।

ओर विवरण देते हुए सीपी स्वपन शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह पहल नागरिकों का मेहनत से कमाया सामान, जो चोरी, लूट या विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल था, वापस कर उनके बीच विश्वास बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि अपनी खोई हुई वस्तुओं को दोबारा पाने की उम्मीद में बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीपी ने बताया कि यह समारोह संबंधित क्षेत्र के 14 थाना प्रभारी (एसएचओ) और महिला पुलिस स्टेशन के एसएचओ के सहयोग से आयोजित किया गया, जिन्होंने जब्त की गई वस्तुओं को उनके असली मालिकों को लौटाने में मेहनत और ईमानदारी से काम किया।

जब्त की गई वस्तुओं को समय पर लौटाने के महत्व पर जोर देते हुए, सीपी ने कहा कि इससे वस्तुओं का मूल्य और उपयोगिता बनी रहती है।

इस दौरान अपनी वस्तुएं प्राप्त करने वालों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की। एक लाभार्थी बलजीत कौर ने कहा, "मैंने अपने चोरी हुए स्मार्टफोन को वापस पाने की सारी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन मैं जालंधर पुलिस की आभारी हूं, जिनके प्रयासों की बदौलत मुझे मेरा फोन वापस मिल गया।"

इसी तरह की भावनाएं मनजीत सिंह, ज्योति, राकेश कुमार और अरविंद कुमार समेत अन्य लाभार्थियों ने भी व्यक्त कीं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X