Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

डॉ. बलजीत कौर द्वारा गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के लिए 28 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने के आदेश

Updated on Thursday, December 19, 2024 11:04 AM IST

चंडीगढ़, 18 दिसंबर - सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए लगभग 70,000 लाभार्थियों को 28 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने के आदेश दिए हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि मातृ वंदना योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष के अक्टूबर 2024 महीने में 22 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता पहले बच्चे के जन्म और दूसरे बच्चे (लड़की) के जन्म पर कुल 65,478 महिलाओं के खातों में सीधे भेजी जा चुकी है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सरकार 19 साल और उससे अधिक आयु की महिलाओं को पहले जीवित बच्चे के जन्म पर 5,000 रुपये (दो किस्तों में 3,000 + 2,000) और दूसरे बच्चे (यदि वह लड़की हो) के जन्म पर 6,000 रुपये प्रदान करती है। यह राशि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाने के लिए विशेष शर्तों की पूर्ति के अधीन दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आंशिक मुआवजा प्रदान कर उनकी सेहत में बच्चे के जन्म से पहले और बाद में सुधार करना है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य राज्य में जन्म के समय लड़कियों के कम लिंग अनुपात में सुधार करना है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा इस वित्तीय सहायता के लिए फॉर्म भरे जाते हैं। उन्होंने बताया कि वित्तीय सहायता का भुगतान सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों या डाकघर खातों में किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस लाभ को प्राप्त करने के लिए हर लाभार्थी के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है, जो बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।

मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य की पात्र लाभार्थियों के फॉर्म भरे जाएं ताकि अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी अपने जिले के आंगनवाड़ी केंद्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय और जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं और बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X