Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब पुलिस द्वारा कनाडा आधारित आतंकवादी अर्श डल्ला के चार सहयोगी गिरफ्तार; तीन पिस्तौल बरामद

Updated on Tuesday, December 17, 2024 09:21 AM IST

पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध

गिरफ्तार आरोपी अर्श डल्ला के निर्देशों पर पंजाब में अन्य अपराधों को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

गिरफ्तार व्यक्ति हाल ही में मोहाली में कार एक्सेसरीज़ के शोरूम पर फायरिंग की घटना में शामिल थे: एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान

चंडीगढ़, 16 दिसंबर- संगठित अपराध के खात्मे के लिए जारी अभियान के दौरान, पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में कनाडा आधारित आतंकवादी अर्श डल्ला और एक अन्य विदेशी हैंडलर के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से .32 बोर की तीन पिस्तौल और 16 कारतूस बरामद किए गए। यह जानकारी आज डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गगनदीप सिंह और नवजोत सिंह उर्फ नीशू (अमलोह, फतेहगढ़ साहिब निवासी), जो वर्तमान में खरड़ में किराए के मकान में रह रहे थे; लखविंदर सिंह (भादसों, पटियाला निवासी) और विपनप्रीत सिंह (फरीदकोट निवासी) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों से हथियार और गोला-बारूद के अलावा, पुलिस ने उनकी सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी जब्त की है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपने विदेशी हैंडलर दलजीत सिंह उर्फ निंदा के निर्देशों पर 1 और 2 दिसंबर की मध्यरात्रि को मोहाली के फेज-11 स्थित कार एक्सेसरीज़ के शोरूम के मालिक को धमकाने और पैसे वसूलने के इरादे से शोरूम पर फायरिंग की। दलजीत सिंह उर्फ निंदा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है, जो फर्जी पासपोर्ट बनवाकर अमेरिका भाग गया था और वहां एक चरमपंथी गैंगस्टर के साथ जुड़ गया।

डीजीपी ने कहा कि यह मॉड्यूल चरमपंथी अर्श डल्ला से जुड़ा हुआ था और उसके इशारे पर पंजाब में अन्य अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहा था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है, जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इस मॉड्यूल में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने कहा कि मोहाली में कार एक्सेसरीज़ के शोरूम पर फायरिंग की घटना के बाद इस केस को सुलझाने के लिए एआईजी गुरमीत चौहान और एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में तथा एसएसपी एसएएस नगर दीपक पारीक के तालमेल से एजीटीएफ की विशेष टीमें गठित की गईं।

उन्होंने बताया कि टीमों ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जानकारी और सबूत इकट्ठा किए, जिससे अपराध में शामिल दो शूटरों समेत आरोपियों की पहचान हुई। तेज़ कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ की टीमों ने आरोपियों को तब ट्रेस किया जब वे अपनी स्विफ्ट कार में यात्रा कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने मोहाली के पास फोकल प्वाइंट से आरोपियों को अपराध में इस्तेमाल हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया।

एडीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी गगनदीप और नवजोत उर्फ नीशू ने कार एक्सेसरीज़ के शोरूम पर फायरिंग की, जबकि आरोपी लखविंदर ने उन्हें लॉजिस्टिक सहायता दी। वहीं, आरोपी विपनप्रीत ने अर्श डल्ला के कहने पर उन्हें हथियार उपलब्ध कराए।

एसएसपी दीपक पारीक ने कहा कि आरोपी गगनदीप अमलोह थाने में दर्ज डकैती के एक मामले में भी वांछित था, जबकि आरोपी विपनप्रीत मार्च 2024 में जालंधर में एक गायक पर फायरिंग और जनवरी 2024 में फरीदकोट में फायरिंग की घटना में शामिल था।

इस संबंध में पुलिस थाना स्टेट क्राइम, एसएएस नगर में भारतीय दंड संहिता की धारा 111 और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(6)(7) के तहत एफआईआर नंबर 40, दिनांक 15/12/2024 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X