Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

आम आदमी पार्टी ने जालंधर के विकास के लिए पांच बड़ी गारंटियों की घोषणा की

Updated on Sunday, December 15, 2024 20:42 PM IST

आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जालंधर में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की

100 इलेक्ट्रिक बसें, 24×7 स्वच्छ पेयजल, जगह-जगह पार्किंग सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरे, कूड़े के डंप को खत्म करना और जालंधर की खेल समृद्धि को फिर से बहाल करने का वादा

जालंधर, 14 दिसंबर - आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को जालंधर नगर निगम चुनावों के लिए अपना आधिकारिक अभियान शुरू किया। पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शहर के विकास के लिए पांच प्रमुख गारंटियों की घोषणा की और कहा कि पार्टी नगर निगम की सत्ता संभालने के बाद इन वादों को पूरा प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी।

आम आदमी पार्टी का यह घोषणापत्र जन-केंद्रित दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सार्वजनिक परामर्श के आधार पर तैयार किया गया है। अमन अरोड़ा ने आश्वासन दिया कि शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी और सभी परियोजनाएं बिना किसी देरी के शुरू होंगी।

अमन अरोड़ा शनिवार को पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए जालंधर पहुंचे थे। उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। उनके साथ आप पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा और जसवीर सिंह राजा गिल एवं आप नेता दीपक बाली, राजविंदर कौर थियाड़ा और पवन कुमार टीनू मौजूद थे।

जालंधर के लिए आप की पांच गारंटी

1. चार्जिंग स्टेशनों के साथ 100 इलेक्ट्रिक बसें
बढ़ते प्रदूषण से निपटने और सार्वजनिक परिवहन में सुधार के लिए, आम आदमी पार्टी ने आधुनिक चार्जिंग स्टेशनों द्वारा समर्थित शहर भर में 100 इलेक्ट्रिक बसें लॉन्च करने की गारंटी दी है। अरोड़ा ने कहा कि इस पहल से प्रदूषण कम होगा और जालंधर के निवासियों के लिए परिवहन सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

2. 24×7 स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति

जालंधर में पानी की कमी की गंभीर समस्या को देखते हुए पार्टी ने हर घर में 24×7 स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति का वादा किया। अरोड़ा ने कहा कि इसके लिए शहर की पुरानी हो चुकी पानी की पाइप लाइनों को बदलने और अपग्रेड करने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।


3. बड़े पैमाने पर पार्किंग सुविधाएं और सीसीटीवी कैमरे

यातायात की भीड़ को कम करने के लिए पार्टी बड़े स्तर पर आधुनिक पार्किंग सुविधाएं विकसित करेगी एवं सुरक्षा बढ़ाने के लिए, जालंधर के सभी प्रमुख क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि आमलोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

4. सभी कूड़े डंपों को खत्म करना

पार्टी ने मॉडल टाउन के सबसे बड़े कूड़े डंप को हटाने के साथ जालंधर के सभी 28 कूड़े डंपों को खत्म का वादा किया है। अरोड़ा ने कहा कि हम ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित करके शहर को पूरी तरह स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।

5. जालंधर की खेल समृद्धि को बहाल करना

स्पोर्ट्स हब के रूप में जालंधर की समृद्ध विरासत की बात करते हुए अमन अरोड़ा ने यहां खेल स्मारकों की स्थापना, बर्टन पार्क जैसे प्रमुख खेल स्थलों के पुनरुद्धार और पीएपी फ्लाईओवर जैसी विकास परियोजनाओं की गारंटी दी। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और शहर का खेल गौरव लौटाने के लिए विशेष प्रयास करने का भी वादा किया।

पांचों गारंटियों पर अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जालंधर में वास्तविक बदलाव लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये गारंटी सिर्फ वादे नहीं है। ये इस महान शहर के लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धताएं हैं। जैसे ही आम आदमी पार्टी का मेयर कार्यभार संभालेगा, इन परियोजनाओं पर बिना किसी देरी के काम शुरू हो जाएगा।

अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप सरकार द्वारा अपने चुनावी वादों को पूरा करने के पार्टी के ट्रैक रिकॉर्ड पर प्रकाश डाला और दावा किया कि जालंधर के लोगों में पार्टी के प्रति बहुत उत्साह है। पार्टी सभी वार्डों में बड़ी जीत हासिल करेगी।

आप अध्यक्ष ने अन्य दलों से पार्टी में आए नेताओं का भी स्वागत किया और कहा कि लगातार लोगों का पार्टी में शामिल होना आम आदमी पार्टी के दृष्टिकोण और नेतृत्व में पंजाब के लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X