Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

स्टार्टअप को अपने साथ जोड़े उद्योगपति, सरकार करेगी मदद:हरजोत बैंस

Updated on Monday, December 09, 2024 17:10 PM IST

पाईटैक्स में रीजनल स्टार्टअप एंड एमएसएमई कान्कलेव का आयोजन

अगले दो साल में 50 हजार होंगी आईटीआई की सीट

पंजाब के स्कूलों में तैयार हो रहे हैं बिजनेस ब्लास्टर, 50 हजार को दी सीड मनी


अमृतसर, 9 दिसंबर। पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने उद्योगपतियों को पंजाब में स्टार्ट-अप तैयार करते हुए पंजाब को स्टार्ट अप हब बनाने के लिए आमंत्रित किया है। बैंस ने कहा कि स्टार्टअप गतिविधियां समय की मांग हैं। हरजोत बैंस अमृतसर में चल रहे 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो (पाईटैक्स) के दौरान आयोजित रीजनल स्टार्टअप एंड एमएसएमई कान्कलेव को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में अगर युवा स्टार्टअप बढ़ेंगे तो उद्योग बढ़ेंगे। उद्योग बढ़ेंगे तो पंजाब आर्थिक रूप से समृद्ध होगा। बैंस ने उद्योगपतियों को आहवान किया कि वह विश्वविद्यालयों तथा कालेजों में जाकर युवाओं से उनके बिजनेस आइडिया लेकर उन्हें लागू करें।  

कान्कलेव में आए उद्योगपतियों से सरकारी स्कूलों को सीएसआर के तहत अडाप्ट करने का आहवान करते हुए बैंस ने कहा कि उद्योग व स्टार्टअप को कुशल कर्मचारियों की जरूरत है। वर्ष 2022 में पंजाब की आईटीआई में 25 हजार सीट थी और 70 प्रतिशत दाखिले होते थे।

2023 में आईटीआई में 99 प्रतिशत सीटें भरी। वर्ष 2024 में आईटीआई में सीटों की संख्या बढ़ाकर 35 हजार की गई और इनमें 96 प्रतिशत में दाखिले हुए। अगले दो साल में पंजाब की सभी आईटीआई में 50 हजार सीट करने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे पंजाब में कुशल कारीगर तैयार होंगे।

हरजोत बैंस ने कहा कि पंजाब  सरकार ने स्कूल स्तर पर ही स्टार्टअप तैयार कने शुरू किए हैं। जिसके चलते बिजनेस ब्लास्टर पंजाब के स्कूलों में तैयार किए जा रहे हैं। इस साल 50 हजार विद्यार्थियों को दो हजार की दर से सीड मनी दी गई है। जिसके तहत स्कूली बच्चे बिजनेस आइडिया को विकसित कर रहे हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब टेक्सटाइल के क्षेत्र में बड़ा हब होता था लेकिन पंजाब का निर्यात 30 फीसदी तक गिर चुका है। इसके लिए केंद्र सरकार से बातचीत करके टेक्साटाइल पॉलिसी में बदलाव करवाया जाएगा।

पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने उम्मीद जताई कि इस आयोजन से पंजाब में स्टार्टअप व एमएसएमई को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पर पीएचडीसीसीआई के डिप्टी सैक्टरी जनरल डॉ.जतिंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब में एमएसएमई का लगातार विस्तार हो रहा है। ऐसे में स्टार्टअप की भूमिका और अहम हो जाती है। जिसके चलते चैंबर ने एक दिवसी कॉन्कलेव के लिए पंजाब का चयन किया है। इस अवसर पर धर्मकोट से विधायक दविंद्र सिंह लाडी, मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप मोही समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X