Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

हेरिटेज सिटी ऑफ अमृतसर को मिला पंजाब टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर अवार्ड

Updated on Sunday, December 08, 2024 19:51 PM IST


खटकड़ कलां में होगा हेरिटेज स्ट्रीट का निर्माण:तरुण प्रीत सोंद

पीएचडीसीसीआई ने किया पंजाब टूरिज्म अवार्ड 2024 को आयोजन

अमृतसर। पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुण प्रीत सिंह सोद ने कहा है पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह के दिखाए मार्ग पर चलकर प्रदेश में कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। अब शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में हेरीटेज स्ट्रीट का निर्माण किया जाएगा। जहां आने वाले पर्यटकों को शहीदों की कुर्बानियों के बारे में पता लग सकेगा।
तरुण प्रीत सोंद यहां पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए जा रहे 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो पाईटैक्स के दौरान पहली बार आयोजित किए पंजाब टूरिज्म अवार्ड कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को सम्मानित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर पंजाब टूरिज्म डेस्टिनेशन ऑफ द ईयर 2024 का अवार्ड हेरीटेज सिटी ऑफ अमृतसर को दिया गया जबकि बेस्ट फार्म टूरिस्ट रिसोर्ट का पुरस्कार फतेहगढ़ साहिब जिले के हंसाली फार्म को तथा बेस्ट टूरिज्म स्टार्टअप अवार्ड विकटोरियन एलिगेंस व बेस्ट वूमैन एंटरपनयोर का पुरस्कार नेहा सिंह को दिया गया।
इस अवसर पर तरुण प्रीत सोंद ने कहा कि खटकड़ कलां में हेरीटेज सिटी बनाए जाने से खटकड़ की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धी में बढ़ोतरी होगी। कैबिनेट मंत्री ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पंजाब सरकार बड़े पैमाने पर कृषि, ग्रामीण और कृषि पर्यटन को विकसित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि पर्यटन स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो रहा है, जिससे पर्यटन के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए पीएचडीसीसीआई के सीईओ एवं सेक्रेटरी जनरल डॉ.रणजीत मेहता ने कहा कि चैंबर का यह प्रयास है कि पंजाब सरकार के साथ मिलकर पंजाब की विरासत एवं संस्कृति को देशभर में बढ़ावा दिया जाए। पंजाब की होटल इंडस्ट्री, विलेज टूरिजम को इस कार्यक्रम के माध्यम से मान्यता प्रदान करने का प्रयास किया गया है। चैंबर के डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नवीन सेठ ने बताया कि यहां 27 विभिन्न श्रेणियों के लिए टूरिज्म अवार्ड दिए गए हैं।
जिसके लिए पहले चरण में 130 आवेदन आए थे। इसके बाद इनके दस्तावेजों की जांच की गई और फिर धरातल पर उनके दावों को परखने के लिए निर्णायक मंडल का गठन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त आईएएस विनोद ज्युतषी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल का गठन किया।
पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने बताया कि इस बार विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पहली बार इन पुरस्कारों का ऐलान किया गया था। जिसमें पंजाब के होटल एवं पर्यटन उद्यमियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस अवसर पर पंजाब पर्यटन विभाग की निदेशक आईएएस अमृता सिंह,  पीएचडीसीसीआई टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी कमेटी के चेयर निश्चय बहल, चैंबर की क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X