Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा पंजाब:कटारिया

Updated on Sunday, December 08, 2024 19:47 PM IST

फार्मास्यूटिकल हेल्थ एंड वेलनेस कान्कलेव के समापन पर पहुंचे राज्यपाल

बठिंडा में ब्लक ड्रग फार्मा पार्क से बढ़ेगा प्रदेश का फार्मा कारोबार


अमृतसर। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि पंजाब फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा राज्य है। यहां केंद्र सरकार के सहयोग से बठिंडा में 1500 करोड़ रुपये की लागत से 1300 एकड़ में ब्लक ड्रग फार्मा पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जिसके बनने के बाद पंजाब फार्मास्यूटिकल क्षेत्र में देश का सबसे अग्रणी राज्य बनेगा।  


गुलाब चंद कटारिया अमृतसर में चल रहे 18वें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो के दौरान शनिवार को आयोजित पंजाब फार्मास्यूटिकल हेल्थ एंड वेलनेस कान्कलेव के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। कान्कलेव के आयोजन के लिए पीएचडी चैंबर प्रबंधकों की प्रशंसा करते हुए कटारिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन में हेल्थ और वेलनेस क्षेत्र से जुड़े डाक्टरों, व्यापारियों व कारोबारियों को शामिल किया जाए तो इसका विस्तार होगा।


राज्यपाल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पंजाब में पिछले कुछ वर्षों के दौरान हेल्थ टूरिज्म बढ़ा है। विदेशों के लोग उपचार के लिए पंजाब में आ रहे हैं।  वर्ष 2020-21 में पंजाब फार्मास्यूटिकल बजट 12 हजार 750 करोड़ कारोबार किया है।


राज्यपाल ने कहा कि कारोना काल के दौरान पूरे देश के लोगों में डर व सहम का माहौल था। कोरोना काल के दौरान भारत विश्व का पहला ऐसा देश था जिसने फार्मास्यूटिकल के क्षेत्र में नई शोध की और भारतीय वैज्ञानिकों ने अपनी वैक्सीन तैयार की।


कोरोना के दौरान हर तरफ डर व सहम था वहीं देश को बीमारी से लडऩे के लिए नई दिशा मिली। संकट काल में भारतीय वैज्ञानिकों ने नई वैक्सीन इजाद की और भारत के करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिला। राज्यपाल ने कहा कि पंजाब सहित पूरे देश में कैंसर की बीमारी बड़ी चुनौती के रूप में उभर रही है। इसका इलाज सस्ता व सरल होना चाहिए ताकि आम लोगों तक पहुंच सके।


इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि रोग मुक्त व निरोगी का संगम ही हेल्थ एंड वेलनेस है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों के दौरान भारत सरकार का पूरा ध्यान वेलनेस की तरफ है। उन्होंने बताया कि आज देश में एक लाख 50 हजार अरोग्य मंदिर अर्थात वेलनेस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।


पूनावाला ने कहा कि वर्ष 2012 से पहले देश में जहां केवल सात एम्स थे वहीं आज इनकी संख्या बढक़र 25 तक पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2012 में जहां हेल्थ स्टार्टअप की संख्या केवल 350 थी वहीं आज इनकी संख्या बढक़र 11 हजार 620 तक पहुंच चुकी है। पीएचडीसीसीआई पंजाब चेप्टर के चेयर कर्ण गिल्होत्रा ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह के कान्कलेव का दायरा बढ़ाते हुए इसका विस्तार किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के डिप्टी सैक्टरी नवीन सेठ, क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X