Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

अनमोल गगन मान ने खरड़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों को गांवों का रूप बदलने के लिए प्रेरित किया

Updated on Saturday, November 30, 2024 19:46 PM IST

* हर गांव के सभी मैदान में ओपन जिम लगाने के निर्देश
* गांवों के तालाबों और गलियों-नालियों की सफाई अभियान शुरू करने के आदेश
अनमोल गगन मान द्वारा पंचायतों की अधिकतर शिकायतों और मांगों का मौके पर निपटारा

चंदपुर (ब्लॉक माजरी), 30 नवंबर- विधान सभा हलका खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान ने आज यहां ब्लॉक माजरी और खरड़ ब्लॉक की नवनियुक्त पंचायत को अपील की कि वे अपने गांव का रूप बदलने के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करें। आज यहां ब्लॉक माजरी में पड़ते गांव चंदपुर में ब्लॉक माजरी और खरड़ की 110 पंचायतों के लिए करवाए गए सेवा समागम की अध्यक्षता करते हुए अनमोल गगन मान ने कहा कि हल्के के लोगों ने हमें फतवा दे कर सेवा सौंपी गई है।

उन्होंने पंचायतों से अपील की कि वे अपने गांव के विकास के लिए पंचायती विभाग और प्रशासन से पूरा तालमेल रखें और यदि उन्हें कोई समस्या आती है तो वह मेरे से संपर्क करें।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हलके के सभी गांवों के मैदानों में ओपन जिम लगाने के साथ साथ, तालाबों और गलियों-नालियों की सफाई पर पूरा ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के नजदीक होने के कारण इलाके की शामलात जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को छुड़ाकर गांव की पंचायतों को वापस सौंपा जाए।

अनमोल गगन मान ने स्पष्ट किया कि जो लोग शामलात जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और अपने निजी लाभ के लिए सरकारी नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अवैध माइनिंग को पूरी तरह रोकने के लिए भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

इस मौके पर गांवों की पंचायतों द्वारा अपनी समस्याओं और मांगों को विधायक के सामने रखा गया, जिस पर अनमोल गगन मान ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का भी तुरंत निपटारा किया गया।


अनमोल गगन मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश को 'रंगला पंजाब' बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।

इस मौके पर मार्केट कमेटी कुराली के चेयरमैन हरीश राणा, अमनदीप सिंह, शुभम गिरी, सरपंच जसप्रीत सिंह, जग्गी कादीमाजरा, सतविंदर सिंह, सुदागर, सभी ब्लॉक प्रधान, हरदीप अरोड़ा, सुखविंदर सिंह बिट्टू, विकास मोहन, मनिंदर सिंह, हरप्रीत कौर तिवड़ और जगदीप राणा विशेष रूप से मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X