Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

सांसद अरोड़ा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात

Updated on Saturday, November 30, 2024 19:44 PM IST

मंत्री ने वायुसेना की ओर से हलवारा हवाई अड्डे पर काम में तेज़ी लाने का दिया आश्वासन


चंडीगढ़, 30 नवंबर- सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और भारतीय वायु सेना द्वारा हलवारा हवाई अड्डे पर काम में तेज़ी लाने का अनुरोध किया।

यह जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि अपनी मुलाकात के दौरान उन्होंने रक्षा मंत्री को हलवारा हवाई अड्डे पर हवाई पट्टी के चल रहे रिलेइंग कार्य से अवगत कराया, जिसका संचालन भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हवाई अड्डे की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने और नागरिक उड्डयन गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने रक्षा मंत्री को आगे बताया कि वे इस परियोजना की प्रगति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं और नियमित रूप से लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना के एयरपोर्ट डायरेक्टर, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के प्रतिनिधियों, भारतीय वायु सेना के अधिकारियों, राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और अन्य संबद्ध एजेंसियों के साथ साइट का दौरा और बैठकें कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमारे सामूहिक प्रयासों के बावजूद, भारतीय वायुसेना की ओर से कुछ कार्य, स्वीकृतियां और औपचारिकताएं लंबित हैं, जिससे परियोजना के पूरा होने में देरी हो रही है।" हवाई अड्डे के सिविल हिस्से में 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। भारतीय वायुसेना की ओर से लंबित कार्य पूरा होने के बाद हलवारा हवाई अड्डे का संचालन शुरू हो जाएगा।

अरोड़ा ने रक्षा मंत्री से अनुरोध किया कि वे भारतीय वायुसेना के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक स्वीकृतियां और औपचारिकताएं शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हलवारा हवाई अड्डे पर सिविल संचालन जल्द से जल्द शुरू हो सके, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को लाभ मिल सके।

रक्षा मंत्री ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है और संबंधित अधिकारियों को काम में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि श्री अरोड़ा ने इस वर्ष अगस्त में एन चंद्रशेखरन, चेयरमैन, टाटा संस (सभी टाटा समूह कंपनियों की होल्डिंग कंपनी और प्रमोटर) द्वारा भेजी गई एक उच्च स्तरीय टीम के साथ बैठक की थी, जिसमें निकट भविष्य में हवाई अड्डे का पूरा काम पूरा होने के बाद, हलवारा में निर्माणाधीन हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू करने की संभावनाओं के संबंध में चर्चा की गई थी।

इस बीच,  अरोड़ा ने दोहराया कि हलवारा हवाई अड्डे में एक बार में 300 यात्रियों को समायोजित करने की क्षमता है। भविष्य में एयरपोर्ट के विस्तार का प्रावधान है। एक समय में दो बड़े आकार के विमान पार्क किए जा सकते हैं।

अरोड़ा ने यह भी दोहराया कि एयरपोर्ट परियोजना पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का "ड्रीम प्रोजेक्ट" है, जिन्होंने इसके लिए फंड स्वीकृत किया है।

एयरपोर्ट 161.28 एकड़ क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में निर्मित टर्मिनल क्षेत्र 2,000 वर्ग मीटर है। भूमि को छोड़कर सिविल टर्मिनल की कुल लागत लगभग 70 करोड़ रुपये है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X