Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब पुलिस ने हथियारों की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा; 8 आधुनिक पिस्तौल बरामद

Updated on Saturday, November 30, 2024 19:40 PM IST

- पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध
- गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए किसी का इंतजार कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

- सीआई अमृतसर की टीमों ने मॉड्यूल के मुख्य सरगना की पहचान की; गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी: डीजीपी पंजाब

चंडीगढ़, 30 नवंबर- पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के प्रयासों के तहत अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने दो व्यक्तियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई हथियारों की खेप सौंपने के लिए किसी अन्य संचालक का इंतजार कर रहे थे। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ निक्कू और गुरविंदर सिंह उर्फ गांधी दोनों निवासी गांव कौलोवाल, जिला अमृतसर के रूप में हुई है।

पुलिस टीमों ने इन आरोपियों के कब्जे से आठ अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं, जिनमें चार गलौक पिस्तौल (ऑस्ट्रिया निर्मित), दो तुर्की निर्मित 9 एमएम पिस्तौल और दो एक्स-शॉट जिगाना .30 बोर पिस्तौल समेत 10 कारतूस शामिल हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआई अमृतसर की टीमों को पता चला कि कुछ लोग पाकिस्तान से भारत में हथियारों की बड़ी खेप तस्करी करने में शामिल हैं। इस जानकारी पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने जाल बिछाकर आरोपियों जगजीत उर्फ निक्कू और गुरविंदर उर्फ गांधी को अमृतसर के घरींडा के पास नूरपुर पधरी से उस समय गिरफ्तार किया जब वे खेप की डिलीवरी के लिए किसी का इंतजार कर रहे थे।

डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर ने इस मॉड्यूल के मुख्य सरगना की भी पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस मॉड्यूल का मुख्य सरगना एन्क्रिप्टेड एप्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित हथियार तस्करों के संपर्क में था। मामले के अन्य संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 66, तिथि 29.11.2024 को पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनसी) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X