Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के छह कैडेट नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कवासला से हुए पास आउट

Updated on Saturday, November 30, 2024 19:38 PM IST

* एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

* कैडेट गुरकीरत सिंह ने आर्ट्स स्ट्रीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया

* कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कैडेट्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

चंडीगढ़, 30 नवंबर - महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.), एस.ए.एस. नगर (मोहाली) ने आज एक और उपलब्धि हासिल की, जब इसके छह कैडेट नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए), खड़कवासला (महाराष्ट्र) के 147वें एनडीए कोर्स से पास आउट हुए। पासिंग आउट परेड का निरीक्षण एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (पीवीएसएम, एवीएसएम) ने किया।

तीन वर्षों की कठोर प्रशिक्षण पूरी करने के बाद ये छह कैडेट - गुरकीरत सिंह, बरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह गिल, युवराज सिंह तोमर, विनायक शर्मा और कुश पांडया - कमीशंड अधिकारी बनने के लिए विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में एक साल की आगे की ट्रेनिंग प्राप्त करेंगे। सेना से सेवानिवृत्त लांस नायक के बेटे गुरकीरत सिंह ने पासिंग आउट कोर्स की आर्ट्स स्ट्रीम में पहला स्थान हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। उन्हें लखनऊ यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर, जो कोर्स के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि थे, से सम्मान प्राप्त हुआ।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने इन कैडेट्स को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए रक्षा सेवाओं में उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युवाओं के कमीशंड अधिकारी बनने के सपनों को साकार करने के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।

महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (वीएसएम) ने कैडेट्स को पास आउट होने पर बधाई दी और बताया कि वर्तमान में इंस्टीट्यूट के 20 कैडेट्स विभिन्न सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल होने के लिए कॉल-अप लेटर का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, 43 कैडेट जल्द ही अपने सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X