चंडीगढ़। बीएसएफ ने भारत-पाक सीमा पर कार्रवाई करते हुए दो पाकिस्तानी ड्रोन व हेरोइन बरामद की है। एक पाकिस्तानी ड्रोन व हेरोइन अमृतसर जिले तो दूसरा तरनतारन जिले से पकड़ा गया है। शुक्रवार की रात की गई कार्रवाई के बारे में जारी जानकारी में बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान अमृतसर जिले में स्थित पाकिस्तानी सीमा से एक डीजेआई माविक थ्री क्लासिक ड्रोन बरामद करके जब जांच की तो उसके साथ 560 ग्राम हेरोइन भी लिपटी हुई मिली। इस बीच बीएसएफ के जवानों ने तरतारन जिले में पंजाब पुलिस के साथ मिलकर सर्च आप्रेशन चलाते हुए एक ड्रोन तथा 572 ग्राम हेरोइन का पैकेट बरामद किया। कोहरे को देखते हुए बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त को तेज कर दिया है।