Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

मुख्यमंत्री ने राज्य की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए विश्व बैंक से सहायता मांगी

Updated on Friday, November 29, 2024 18:58 PM IST

कई प्रमुख क्षेत्रों में वित्तीय सहायता देने के लिए राज्य का पक्ष मजबूती से रखा

राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को दे रही है प्राथमिकता

विश्व बैंक ने राज्य सरकार की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया


चंडीगढ़, 29 नवंबर - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य की गंभीर चुनौतियों का समाधान करने के लिए विश्व बैंक से पूर्ण समर्थन की मांग की। भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ट टैनो क्वामे के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्तीय सहायता के संबंध में राज्य का पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार की वित्तीय और संस्थागत संरचना को मजबूत करने, विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इन सुधारों संबंधी राज्य के ठोस एजेंडे को प्रदर्शित करते हुए कहा कि उनकी ओर से यह वित्तिय सहायता मांगने का उद्देश्य वित्तिय सूझ-बूझ, बेहतर प्रशासन और कुशल सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से राज्य की विकास प्राथमिकताओं को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सहायता बुनियादी ढांचा विकास, मानव संसाधन विकास और सामाजिक कल्याण पहलों को गति देगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहयोग से पंजाब समृद्धि और विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि
पर्यावरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है और उनकी सरकार भूजल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर रही है और उपजाऊ भूमि के अधिकतम हिस्से को नहरी पानी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इससे न केवल बिजली की खपत में कमी आएगी बल्कि गिरते भूजल स्तर को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नहरों के किनारों को पक्का करने, पुराने खालों को पुनर्जीवित करने और किसानों को सतही पानी का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण भूजल स्तर लगभग एक मीटर बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने खेती के लिए सौर ऊर्जा आधारित मोटरों का कार्यक्रम तैयार किया है। इससे किसानों की आय में कई गुना बढ़ोतरी होगी। उन्होंने ने बताया कि अगले पांच वर्षों में राज्य सरकार बड़ी संख्या में कृषि मोटरों को सौर ऊर्जा आधारित बनाने में सक्षम होगी। एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को धान की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने हेतु नई नीतियां बना रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चावल पंजाब की मुख्य खाद्य सामग्री नहीं है, लेकिन राज्य के किसान पूरे देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए धान की खेती कर रहे हैं। दालें, मक्का और अन्य फसलों को बढ़ावा देना आवश्यक है और इन फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाना समय की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए पहले ही विभिन्न प्रोजेक्टों पर विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को फल और सब्जियों के निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेहनती किसानों और उपजाऊ भूमि के कारण पंजाब की कृषि उत्पादकता दुनिया में सबसे अधिक है। सरकार फसली विविधता अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रयासरत है। भूजल में भारी धातुओं और अन्य तत्वों की उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्व बैंक से उत्तर प्रदेश में चल रहे एक परियोजना की तर्ज पर पंजाब में भी एक परियोजना शुरू करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सहमति जताते हुए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ट टैनो क्वामे ने कहा कि वे इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले ही इस प्रकार की परियोजना में विश्व बैंक सहयोग कर चुका है। राज्य सरकार से लगातार बैठकें करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कई बातें स्पष्ट हो जाएंगी। चेयरमैन ने कहा कि विश्व बैंक की टीम क्रांतिकारी सुधारों को लागू करने के लिए पंजाब के दृढ़ इरादे से प्रभावित हुई है।

अगस्ट टैनो क्वामे ने विकास और प्रगति के लिए पंजाब की क्षमता को स्वीकारते हुए एक मजबूत और लचीले सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन ढांचे के महत्व पर जोर दिया और पंजाब के प्रयासों का समर्थन करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक बड़े शहरों में सहयोग के क्षेत्रों, वित्तीय विशेषज्ञता, डेटा साझाकरण और अन्य सेवाओं की खोज कर रहा है। अगस्ट टैनो क्वामे ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की सराहना की और कहा कि बैंक देश के अन्य हिस्सों में भी इन परियोजनाओं को अपनाने पर विचार कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X