Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब पवेलियन ने व्यापार मेला 2024 में जीते विषय की उत्कृष्ट प्रस्तुति और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष प्रशंसा मेडल

Updated on Friday, November 29, 2024 09:47 AM IST

चंडीगढ़ / नई दिल्ली, 28 नवंबर - यहां प्रगति मैदान में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2024 के दौरान दर्शकों से भारी सराहना प्राप्त करने वाले 'पंजाब पवेलियन' ने विषय की उत्कृष्ट प्रस्तुति और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दो विशेष प्रशंसा मेडल प्राप्त किए।

मेले का आयोजन करने वाली भारत व्यापार प्रोत्साहन संस्था (आई.टी.पी.ओ) ने मेले के अंतिम दिन देर शाम आयोजित समारोह में ये दोनों मेडल पी.एस.आई.ई.सी के अधिकारियों को प्रदान किए। इस साल मेले की थीम "विकसित भारत @2047" रखा गया था।

गौरतलब है कि इस मेले का आयोजन 14 नवंबर से 27 नवंबर तक किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों ने अपने विकास और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए पवेलियन स्थापित किए। पंजाब पवेलियन के प्रशासक दविंदरपाल सिंह और उप प्रशासक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पंजाब के पवेलियन को विभिन्न श्रेणियों में दो मेडल मिलना राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि मेले के दौरान केवल पंजाब से आने वाले लोगों ने ही नहीं बल्कि भारत के अन्य राज्यों के लोगों ने भी पवेलियन में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों में गहरी रुचि दिखाई।

पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद के नेतृत्व और पी.एस.आई.ई.सी के चेयरमैन दलवीर सिंह के निर्देशानुसार, उद्योग, कृषि, हस्तशिल्प, फैशन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में राज्य की प्रगतिशील पहुंच को पवेलियन के माध्यम से प्रदर्शित करने के लिए पंजाब लघु उद्योग और निर्यात निगम ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, इंडस्ट्रीज और कॉमर्स तेजवीर सिंह, डी.पी.एस. खर्बंदा (सीईओ इन्वेस्ट पंजाब), वरिंदर कुमार शर्मा (एमडी), हरजीत सिंह संधू (एएमडी) और कार्यकारी निदेशक भाई सुखदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में ठोस प्रयास किए।

पंजाब पवेलियन में विभिन्न विभागों जैसे मार्कफेड, मिल्कफेड, गमाडा/पुडा, पंजाब इंफोटेक, पंजाब एग्रो, पी.एस.आई.ई.सी, इन्वेस्ट पंजाब, पंजाब पर्यटन और सांस्कृतिक विभाग, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, निफ्ट, पंजाब मंडी बोर्ड, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि द्वारा लोगों को उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी देने के लिए स्टाल लगाए गए।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X