Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब पुलिस की ओर से दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों की गिरफ्तारी; दो पिस्तौल बरामद

Updated on Wednesday, November 27, 2024 21:22 PM IST

- पंजाब पुलिस संगठित अपराध समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध

- गिरफ्तार आरोपी विदेशी मूल के गैंगस्टर लक्की पटियाल के सहयोगी यूएसए आधारित लाला बैनिपाल के इशारे पर काम कर रहे थे: डीजीपी गौरव यादव

- आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें ट्राइसिटी क्षेत्र में विभिन्न अपराधों को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी गई थी: एसएसपी एसएएस नगर दीपक पारीक

चंडीगढ़/एसएएस नगर, 27 नवंबर - एक और बड़ी सफलता में पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दविंदर बंबीहा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से .32 बोर की दो पिस्तौलें और सात कारतूस बरामद किए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान एसएएस नगर के महिमदपुर गांव निवासी हरिंदर सिंह और एसएएस नगर के वराणा गांव निवासी गुरजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अमेरिका स्थित कुलवीर सिंह उर्फ लाला बैनिपाल, जो विदेशी मूल के गैंगस्टर लक्की पटियाल का सहयोगी है, के इशारे पर काम कर रहे थे। दोषी लाला बैनिपाल पहले भी एसएएस नगर में दो अलग-अलग हमलों की साजिश रच चुका है, जिसमें सितंबर 2023 में एक फाइनेंसर और दिसंबर 2023 में विरोधी गिरोह के एक सदस्य को निशाना बनाना शामिल था।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन आरोपियों को ट्राइसिटी क्षेत्र में कई अपराधों को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है ताकि इनके अन्य सहयोगियों और संबंधों का पता लगाया जा सके।

एसएएस नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दीपक पारीक ने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि लाला बैनिपाल ने अपने गिरोह के सदस्यों को ट्राइसिटी में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ और एसएएस नगर पुलिस की संयुक्त टीमों ने आरोपियों को ट्रेस कर मुबारकपुर के पास फोकल पॉइंट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी हरिंदर का आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की जांच जारी है।

इस मामले में एसएएस नगर के डेराबसी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(6)(7) और 27 के तहत एफआईआर नंबर 354, तिथि 25/11/2024 क्स अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X