Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 17 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

Updated on Wednesday, November 27, 2024 21:21 PM IST

पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण योग्य उम्मीदवारों के नौकरी संबंधी मामले 32-32 साल तक लटके रहे: लालजीत सिंह भुल्लर

नव-नियुक्त कर्मचारियों को समाज की भलाई के प्रति समर्पित भावना और पूरे जोश के साथ सेवा निभाने के लिए किया प्रेरित

चंडीगढ़, 27 नवंबर - पंजाब के परिवहन मंत्री स लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग में अनुकंपा के आधार पर भर्ती किए गए 17 नव-नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें समाज की सेवा के प्रति समर्पित भावना और पूरे जज्बे एवं जोश के साथ अपनी सेवाएं निभाने के लिए प्रेरित किया। कैबिनेट मंत्री ने उनको जन कल्याण के लिए सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि जन सेवा एक नेक जिम्मेदारी है इसे पूरी लगन और ईमानदारी से निभाना चाहिए।

परिवहन विभाग में आज नियुक्त हुए कई उम्मीदवारों ने भावुक होकर बताया कि उन्हें नौकरी के लिए 10 से लेकर 32 साल तक इंतजार करना पड़ा, लेकिन पिछली सरकारों ने उनकी सुध नहीं ली।

नव-नियुक्त कर्मचारी सरबजीत सिंह, निवासी गांव नंगल फीदा , ज़िला जालंधर ने बताया कि उनके पिता दारा सिंह के निधन के बाद उन्होंने वर्ष 1992 में विभाग में नौकरी के लिए आवेदन किया था। लेकिन पिछली सरकारों की अनदेखी और आश्वासनों के कारण उन्हें निराशा ही हाथ लगी। मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर का आभार व्यक्त करते हुए सरबजीत सिंह ने कहा कि मान सरकार के प्रयासों से 32 साल बाद आज उन्हें नौकरी नसीब हुई है।

51 साल के हो चुके नव-नियुक्त कर्मचारी सुखदेव सिंह ने बताया कि उनके पिता हरचरण सिंह, निवासी गांव मुकंदपुर, ज़िला जालंधर की वर्ष 2000 में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन पिछली सरकारों ने उन्हें सिर्फ निराशा दी जिस कारण वह 24 वर्ष मज़ाक का पात्र बनते रहे। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने उनके मामले में तेजी लाते हुए नौकरी देकर उनकी वर्षों की प्रतीक्षा खत्म की।

इसी तरह, नव-नियुक्त कर्मचारी सुखबीर सिंह पुत्र स्वर्गीय तरसेम सिंह, निवासी जसपाल नगर, सुल्तानविंड रोड (अमृतसर) और राजिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय जसवंत कौर निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर, तरन तारन रोड (अमृतसर) को 18 साल बाद, श्रीमती आशा पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार निवासी फिरोजपुर सिटी और जसविंदर सिंह पुत्र सवर्गीय सतपाल सिंह, निवासी कालका (पंचकूला) को 14 साल बाद और गगनदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय रुलदु सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब को 13 साल बाद नौकरी मिली। खुशी में दीवाने हुए इन सभी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर का आभार व्यक्त किया।

इसी दौरान पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों की लापरवाही के कारण योग्य उम्मीदवारों को 32-32 साल तक संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मान सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। स. भुल्लर ने कहा कि विभाग का कार्यभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि नौकरी संबंधित मामलों में तेज़ी लाई जाए।

उन्होंने विभाग के अधिकारियों को फिर से निर्देश दिया कि वह अनुकंपा के आधार पर नौकरी के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य के युवाओं को लगभग 50,000 सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं।

उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों को राज्य के विकास में बहुमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया और समाज के हर वर्ग की भलाई को प्राथमिकता देने की अपील की।

परिवहन मंत्री ने कहा कि मान सरकार ने मार्च 2022 में सत्ता संभालने के बाद केवल 32 महीनों में लगभग 50,000 सरकारी नौकरियां प्रदान कर एक रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि अब युवाओं के विदेश जाने की प्रवृत्ति में कमी आई है। उन्होंने यह भी कहा कि मान सरकार द्वारा उत्पन्न किए गए रोज़गार के व्यापक अवसरों के कारण, जो युवा पहले विदेशों में अवसरों की तलाश में जाते थे, वे अब पंजाब वापस लौट रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X