Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

एस.बी.एस. नगर से पकड़ी गई डी.ए.पी. खाद में नाइट्रोजन और फास्फोरस की बड़ी कमी के बारे में लैब टेस्ट में हुई पुष्टि; एफ.आई.आर. दर्ज

Updated on Wednesday, November 27, 2024 20:52 PM IST

•खाद में केवल 2.80% नाइट्रोजन, 16.23% फास्फोरस पाया गया, जबकि मात्रा क्रमशः 18% और 46% होनी चाहिए थी: गुरमीत सिंह खड्डियाँ
•मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य के किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री

चंडीगढ़, 26 नवंबर- पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खड्डियाँ ने बताया कि एस.बी.एस. नगर जिले से हाल ही में जब्त की गई डाईमोनियम फास्फेट (डी.ए.पी.) खाद की 23 बोरियों (प्रत्येक 50 किलो) के बाद खाद की लैब टेस्ट रिपोर्ट में जब्त किए गए स्टॉक में नाइट्रोजन और फास्फोरस की बड़ी कमी दर्ज की गई है।

कृषि मंत्री स गुरमीत सिंह खड्डियाँ ने बताया कि डी.ए.पी. में सामान्यतः 18% नाइट्रोजन, 46% फास्फोरस और 39.5% पानी में घुलनशील फास्फोरस होता है। उन्होंने बताया कि लैब टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार खाद में केवल 2.80% नाइट्रोजन, 16.23% फास्फोरस और 14.10% पानी में घुलनशील फास्फोरस की मात्रा का पता चला है।

जानकारी के अनुसार, जिले के किसानों ने डी.ए.पी. खाद को महंगे दामों पर बेचे जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद कृषि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गांव उड़ापड़, जिला एस.बी.एस. नगर में मैसर्स सिंह ट्रेडर्स के मालिक हरकीरत सिंह के घर छापा मारा और छापेमारी के दौरान गैर-कानूनी तरीके से स्टोर की गई डी.ए.पी. की 23 बोरियां बरामद कीं।

यह भी बताया गया कि हरकीरत सिंह के खिलाफ 14 नवंबर को थाना औड़ (एस.बी.एस. नगर) में आवश्यक वस्तु कानून, 1955 की धारा 3(2) सी, डी और खाद (नियंत्रण) आदेश, 1985 की धाराएं 5, 7, और 3(3) के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी। कृषि विभाग ने जब्त की गई डी.ए.पी. खाद के नमूनों को खाद गुणवत्ता नियंत्रण लैब, लुधियाना को भेजा था, जिनसे प्राप्त रिपोर्ट में बरामद की गई खाद का स्टॉक घटिया गुणवत्ता का पाया गया।

स गुरमीत सिंह खड्डियाँ ने राज्य के किसानों के हितों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए चेतावनी दी कि इस घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कृषि मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में खाद और बीजों की जांच संबंधी विशेष अभियान को तेज करने के लिए भी कहा।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X