Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव के लिए तैयारियां संपूर्ण: मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी

Updated on Tuesday, November 19, 2024 09:11 AM IST

831 मतदान केंद्रों पर 6,96,965 मतदाता करेंगे मतदान

सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 17 कंपनियां तैनात

पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए 100 फीसद लाइव वेबकास्टिंग और सीसीटीवी की सुविधा

20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

मुख्य चुनाव अधिकारी ने मतदाताओं से अपने मतदान अधिकार का उपयोग करने की अपील की।


चंडीगढ़, 18 नवंबर - पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पंजाब विधानसभा की 4 सीटों के उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पंजाब पुलिस के 6,481 जवान और अधिकारी तथा केंद्रीय सशस्त्र बलों की 17 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 3,868 चुनाव कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि उप चुनाव वाले चार विधान सभा हलकों में से 10-डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,93,376 मतदाता हैं, जिनके लिए 241 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 61 संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में चुनाव कर्मियों की संख्या 701 है। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से लेकर अब तक आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन के तहत डेरा बाबा नानक से कुल 19 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिनमें से 17 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है। इस दौरान चुनाव आयोग की हिदायत अनुसार अब तक यहां से 25.40 करोड़ रुपये की जब्ती भी की गई है। उन्होंने बताया कि डेरा बाबा नानक के वोटों की गिनती 23 नवंबर को सुखजिंदरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, गुरदासपुर में 18 राउंड में होगी।

वहीं ही 44 चब्बेवाल (एससी) विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,59,432 मतदाता हैं । जब कि 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 50 संवेदनशील हैं। चुनाव कर्मियों की संख्या 1,044 है। अब तक 60,000 रुपये की जब्ती की गई है। यहां चुनाव आचार संहिता की उल्लंघन की 35 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिन में से 30 शिकायतों का निपटारा किया गया है। जब कि कुल 60 हजार रुपए की जब्ती की गई है। यहां की वोटों की गिनती रियात एंड बहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, होशियारपुर में15 राउंड में होगी।

उन्होंने आगे बताया कि 84 गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,66,731 मतदाता हैं। यहां 173 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 96 संवेदनशील हैं। इस क्षेत्र में चुनाव कर्मियों की संख्या 1,148 है। यहां चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की 24 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिनमें से 11 शिकायत का निपटारा किया गया है वहां अब तक 4.70 लाख रुपये की जब्ती हुई है। गिद्दड़बाहा के वोटों की गिनती गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के), गिद्दड़बाहा में 13 राउंड में होगी।

दूसरी तरफ 103 बरनाला विधानसभा क्षेत्र में कुल 1,77,426 मतदाता हैं। यहां 212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 37 संवेदनशील हैं। चुनाव कर्मियों की संख्या 975 है। इस के अलावा चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की कुल 7 शिकायत प्राप्त हुई हैं जिन में से 5 शिकायत का निपटारा किया गया है।अब तक 55.50 लाख रुपये की जब्ती हुई है। बरनाला के वोटों की गिनती एसडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बरनाला में 16 राउंड में होगी।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी और 100% लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित की गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि पोलिंग स्टेशनों पर खाने पीने रहने के उचित प्रबंध किया गया है और ठंड से बचने के भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।इसके अलावा, मतदान कर्मियों और मतदाताओं की सुविधा के लिए केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर बुधवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, और 23 नवंबर शनिवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X