Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा छठी पातशाही में माथा टेका

Updated on Saturday, November 16, 2024 20:40 PM IST

राज्य की शांति, प्रगति और खुशहाली के लिए की अरदास

अमृतसर, 15 नवंबर - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर गुरुद्वारा छठी पातशाही में माथा टेका और प्रदेश तथा इसके निवासियों की प्रगति और खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर अकाल पुरख के सामने राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने यह भी प्रार्थना की कि प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा पंजाब हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब जी की "किरत करो, नाम जपो और वंड छको" की अनमोल शिक्षाएं आज के भौतिकवादी समाज में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।

भगवंत सिंह मान ने प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर संगत को दिल से बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी एक महान आध्यात्मिक दूत थे, जिन्होंने ईश्वर के प्रति श्रद्धा और समर्पण के दर्शन के माध्यम से मानवता को मुक्ति का मार्ग दिखाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने एक ऐसे समाज की कल्पना की जो अंधविश्वास और जातिगत भेदभाव से मुक्त हो, जिससे पीड़ित मानवता का कल्याण हुआ। गुरु साहिब ने मानवता को नए विचार, उद्देश्य और लक्ष्य दिए और इसे जातिगत वैमनस्य, झूठ, पाखंड और दिखावे से मुक्ति दिलाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने लोगों से श्री गुरु नानक देव जी द्वारा दिखाए गए सेवा और विनम्रता के मार्ग पर चलने और उनकी महान शिक्षाओं के अनुरूप एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रयास करने की अपील की। उन्होंने प्रकाश पर्व को जाति, रंग, नस्ल और धर्म की बेड़ियों से ऊपर उठकर श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाने की अपील की।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी, जिन्हें पूरी दुनिया में जगत गुरु के रूप में सम्मानित किया जाता है, ने अपनी उदासियों के माध्यम से लोगों को सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से मुगल बादशाह बाबर के हमले के दौरान अन्याय और अत्याचार का डटकर विरोध किया। उन्होंने गुरबाणी की पंक्ति "पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत" का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु साहिब ने हवा को गुरु, पानी को पिता और धरती को माता का दर्जा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु साहिब ने उस समय जब प्रदूषण का कोई नामोनिशान नहीं था, लोगों को पर्यावरण की देखभाल का पाठ पढ़ाया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं को समान दर्जा दिलाने के लिए भी आवाज उठाई।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X