Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

कांग्रेस पार्टी आखिरी पड़ाव पर, प्रदेश ही नहीं देश भी जल्द कांग्रेस मुक्त होगा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Saturday, November 16, 2024 20:28 PM IST

कांग्रेस राजनीतिक दल ना होकर सिर्फ पारिवारिक पार्टी बनकर रह गई है : बड़ौली

हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर इतिहास रचा : पंडित मोहन लाल बड़ौली

रोहतक प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ौली ने कहा - भाजपा 2029 के चुनाव की तैयारियों में जुटी है

चंडीगढ़, 14 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को तीव्रता देने के लिए गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली रोहतक पहुंचे। प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आखिरी पड़ाव पर है और समाप्ति की ओर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि जल्द ही पूरा देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस के पास ना कोई नेता है और ना ही नीति है। नेतृत्व विहीन कांग्रेस पार्टी की आपसी लड़ाई अब परिवार की लड़ाई तक पहुंच गई है। श्री बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक दल ना होकर सिर्फ पारिवारिक पार्टी बनकर रह गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज सदस्यता अभियान को लेकर जिला के कार्यकर्ताओं से संवाद किया और हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 1966 के बाद हरियाणा में किसी भी पार्टी की तीसरी बार लगातार सरकार नहीं बनी थी, लेकिन इस बार हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं ने इतिहास रचते हुए प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने में प्रदेश के सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में 50 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। रोहतक में 814 बूथ है और हर बूथ पर 250 लोगों को पार्टी से जोड़ना है। सदस्यता अभियान में पूरी पारदर्शिता रखी गई है। ऑन लाइन लाइन कोई भी व्यक्ति इसे देख सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने भाजपा की प्राथमिकता सदस्यता ले ली है और जल्द ही हम 50 लाख के टारगेट को पूरा कर लेंगे। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं और लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़कर प्राथमिक सदस्य बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का मकसद मजबूत संगठन खड़ा करना है।

कार्यकर्ता 2029 की जीत के लिए अभी से जुट गए हैं

पत्रकार के एक सवाल पर बोलते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि अब हम 2029 के चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 48 सीटों पर हमारी जीत हुई है। हारी हुई 42 विधानसभा सीटों पर अगले चुनाव में कमल खिले इसके लिए संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक चुनाव होता है तो हम अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं।
पत्रकार के सवाल पर श्री बड़ौली ने कहा कि अभी संगठन का कार्य चल रहा है। नई ज्वाइनिंग नहीं कराई जा रही, सिर्फ साधारण सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। सदस्यता अभियान के बाद सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा और इसके बाद बूथ कमेटी का चुनाव होगा, जिला व प्रदेश का चुनाव होगा।

पार्टी छोड़ने वालों ने अपना स्थान स्वयं समाप्त किया

पार्टी छोड़कर गए कार्यकर्ताओं के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़कर गए हैं उन्होंने अपना स्थान स्वयं समाप्त किया है। हर विधानसभा के हिसाब से हमने चुनाव लड़ चुके प्रत्याशियों के अलावा संगठन के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया है और सूची तैयार हो चुकी है। इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व ही विचार करेगा। नगर निगम चुनावों के विषय में पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हर तरह के चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है।

हार से उबरने के लिए कांग्रेस के लोग खाद का सहारा ले रहे हैं

डीएपी खाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चुनाव की हार पच नहीं रही है। हार से उबरने के लिए कांग्रेस के लोग खाद का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खाद को लेकर स्थिति खराब नहीं है। खाद विक्रेताओं के पास हर समय खाद उपलब्ध है और खाद को लेकर किसी भी किसान को कोई समस्या नही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने खाद को लेकर मुद्दा बनाने का प्रयास किया है।
आज संगठनात्मक बैठक में प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, सदस्यता प्रदेश सह - संयोजक संदीप जोशी, प्रदेश सचिव रेनू डाबला, प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया प्रदेश मीडिया सह- प्रभारी शमशेर सिंह खरक, जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणवीर ढाका, जिला सदस्यता प्रमुख मनमोहन गोयल, भाजपा नेता प्रदीप जैन, रमेश भाटिया, जिला परिषद की अध्यक्ष मंजू हुड्डा, नागेंद्र शर्मा, कप्तान जसिया, पूर्व विधायक सरिता नारायण, सत्यप्रकाश जरावता, जिला महामंत्री सुखबीर चंदेलिया व आशा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक, अभिनंदन भारद्वाज, सुरेश किराड, एडवोकेट वजीर खोखर, प्रतिभा सुमन, एडवोकेट राजबाला, वीर सिंह हुड्डा, महासिंह दलाल, सरदार कुलविंदर सिंह सिक्का सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X