Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा उपचुनाव वाले क्षेत्रों के डिप्टी कमिश्नरो और एसएसपीज के साथ चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक

Updated on Saturday, November 16, 2024 20:11 PM IST

- अधिकारियों को चुनाव से पहले के 48 घंटों के दौरान निगरानी बढ़ाने और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश

- मतदाताओं और मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए उचित प्रबंध करने के भी निर्देश

चंडीगढ़, 14 नवंबर- पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने पंजाब विधानसभा की चार सीटों 10-डेरा बाबा नानक, 44-चब्बेवाल (एससी), 84-गिद्दड़बाहा और 103-बरनाला के उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला के डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारियों और एसएसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

बैठक के दौरान सिबिन सी ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्रग्स, शराब, नकदी और अन्य सामान की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए निगरानी और बढ़ाई जाए और मतदान के दौरान अगर मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी और सामान बांटने की शिकायत मिलती है तो इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए मतदान से पहले के 48 घंटे से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक चौकसी बढ़ाने, चेक पोस्ट पर सख्ती बरतने और बाहरी लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने जिला चुनाव अधिकारियों से रीयल-टाइम निगरानी के लिए सभी मतदान केंद्रों की 100% लाइव वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने और मतगणना हॉल में उचित प्रबंध करने को कहा। सिबिन सी ने मतदान कर्मियों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर भोजन, आवास की उचित व्यवस्था करने और ठंड से बचने के लिए आवश्यक उपायों की समीक्षा भी की। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, प्रतीक्षा क्षेत्र, उच्च गुणवत्ता के शौचालय और अन्य सुविधाओं के समय पर प्रबंध पूरे करने के भी निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी और एसएसपी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को आश्वासन दिया कि सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किए जाएंगे।

बैठक के दौरान विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला और एडीजीपी-कम-स्टेट पुलिस नोडल अधिकारी एम.एफ. फारुकी ने भी जिला अधिकारियों को संबोधित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X