चण्डीगढ़ : मौजूदा गर्मी और धान के सीजन दौरान उपभोक्ताओं और किसानों के लिए निर्विघ्र बिजली आपूर्ति यकीनी बनाने के लिए पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिम. ने पूरी तैयारी आरंभ कर दी है । प्रवक्ता अनुसार बिजली कारपोरेशन ने सर्कल और जोन स्तर पर 24 घण्टे कार्य करने वाले कंट्रोल रूम है जिनमें लैण्ड लाईन फोन नम्बर के अतिरिक्त मोबाईल नम्बर भी अधिकारियों को दिये गये है और इनसे साथ नोडल अधिकारी भी तैनात किये गये है ताकि बिजली आपूर्ति में गंभीर अड़चन पडऩे सम्बन्धी कोई शिकायतकर्ता तुरन्त फोन करके रिपोर्ट कर सकें।
सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी क्षति ग्रस्त ट्रांस्फार्मर को 48 घण्टे के भीतर बदला जायगा और बिजली आपूर्ति की समयसारणी और बिजली कटों सम्बन्धी जानकारी कंट्रोल रूम में उपलब्ध होनी अनिवार्य है ताकि इस सम्बन्धी कोई भी व्यक्ति फोन पर सूचना ले सकें।
पंजाब राज्य पावर कारपोरेशन लिम. ने पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों को जोनों और सर्कलों में बांट कर कंट्रोल रूम स्थापित करने का फैसला किया है। यह कंट्रोल रूम एक जून से कार्य करना आरम्भ कर देंगें।
पीएसपीसीएल द्वारा बनाये गये जोनों और सर्कलों के अनुसार मुख्य इंजीनियर दक्षिण जोन में पटियाला, संगरूर, रोपड़ और मोहाली सर्कल बनाए गये हैं, इंजीनियर इन चीफ केन्द्रीय जोन में सब अर्बन लुधियाना, लुधियाना शहरी पूर्व और पश्चिम और खन्ना सर्कल बनाये गये हैं, चीफ इंजीनियर उत्तरीय जोन में होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर और जालन्धर सर्कल बनाये गये हैं। चीफ इंजीनियर बार्डर जोन में तरनतारन, सब अर्बन अमृतसर, गुरदासपुर और शहरी अमृतसर सर्कल बनाये गये हैं। और चीफ इंजीनियर पश्चिम जोन में फरीदकोट फिरोजपुर, बठिंडा, मुक्तसर सर्कल बनाये गये हैं।
इनके अतिरिक्त मुख्य कार्यालय पटियाला में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। पी एसपी सी एल द्वारा इन कँट्रोल रूम में अधिकारी 24 घंटे डियूटी पर हाजिर रहेगें और इन के अतिरिक्त प्रत्येक सर्कल के लिए इंजीनियरों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।