Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

पंजाब

More News

पंजाब 500 सौर ऊर्जा से चलने वाले सिंचाई पम्पों के लिए प्रति पम्प एक लाख रूपये सबसिडी देगा- मजीठिया

Updated on Wednesday, May 15, 2013 22:46 PM IST

चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा वर्ष 2013-14 दौरान पांच सौ सौर ऊर्जा सिंचाई पम्पों के लिए अपने स्रोतों से एक लाख रूपये प्रति पम्प सबसिडी प्रदान करने का एक उत्साही प्रोजैक्ट आरम्भ किया जा रहा है और इस प्रोजैक्ट के लिए पांच करोड़ रूपये के विशेष फंड पहले ही मंजूर कर दिये गये हैं।

        यह जानकारी देेते हुए पंजाब के गैर रिवायती ऊर्जा मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि इस फैसले का दो तरफा उद्धेश्य एक तरफ जहां रिन्युएबल और प्रदूषण रहित ऊर्जा के प्रयोग को प्रोत्साहित करना है वहीं दूसरी ओर कृषि विविधता अपनाने वाले किसानों को आर्थिक लाभ प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सौर ऊर्जा सिंचाई पम्पों के लिए राज्य सरकार की यह सबसिडी देने के लिए कृषि विविधता के लिए कार्य करने वाले किसानों क ो विशेष प्राथमिकता दी जायेगी।

        उन्होंने बताया कि मौजूदा समय एक सौर ऊर्जा सिंचाई पम्प पर ढाई लाख रूपये का खर्चा होता है और केन्द्र सरकार द्वारा इसके लिए केवल तीस प्रतिश्त सबसिडी ही प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार द्वारा अपने स्तर पर चालीस प्रतिशत और अतिरिक्त सबसिडी जोकि एक लाख रूपये प्रति पम्प बनती है की व्यवस्था किये जाने से लाभपात्री को केवल 75000 रूपये ही अपने पास से खर्चने पड़ेंगें। स. मजीठिया ने विस्तृत में बताया कि वर्ष 2000 -01 और 2003-04 दौरान दो हारस पावर क्षमता वाले 1850 सोलर सिंचाई पम्प राज्य में लगाये गये थे। उन्होंने बताया कि उस समय इन पम्पों के लिए केन्द्र द्वारा अस्सी प्रतिशत और राज्य सरकार द्वारा दस प्रतिशत सबसिडी दिये जाने स्वरूप किसानों को बेहद मामूली राशि ही खर्च करनी पड़ती थी। उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2003-04 पश्चात यह स्कीम उचित ढंग से नहीं लागू की जा सकी । क्योंकि केन्द्र सरकार ने किसानों की अनदेखी करते हुए वर्ष 2010-11 में इन पम्पों पर केन्द्रीय सबसिडी को प्रति पम्प पच्चास हजार रूपये पर ही सीमित कर दिया। जिस कारण लाभपात्री हिस्सा डालना एक आम किसान के वित्त से बाहर हो गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को लगातार यह सबसिडी 70 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए प्रार्थनाएं की गई हैं। किन्तु पंजाब के मेहनतकस किसानों की अनदेखी आज तक निरन्तर जारी है। उन्होंने कहा कि किसान भाईचारे की आर्थिकता को उत्साहित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने प्रदूषण मुक्त स्वच्छ ऊर्जा के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार के स्रोतों से इन पम्पों के लिए चालीस प्रतिशत सबसिडी जो प्रति पम्प एक लाख रूपये बनती है, की व्यवस्था करके दरिया दिली दिखाई है।

        उन्होंने मुख्यमंत्री का इस फैसले के लिए सुहृदय धन्यवाद करते हुए पंजाब के किसानों को राज्य में प्रदूषण मुक्त ऊर्जा के प्रोत्साहन के प्रयासों में अपना बड़ा योगदान डालने का आहवान किया है।

        उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में भू-जल के स्तर में चिन्ता जनक कमी के मध्यनजर हमारे लिए यह अनिवार्य बन गया है कि धान की फसल के नीचे सिंचाई योग्य बड़े रकबे को गन्ना, कपास,नरमा, मक्की, सोयाबीन, तेल बीजों, दालों के साथ साथ फलों और सब्जियों की परिवर्तित फसलों अधीन लाया जाये।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X