चण्डीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े आठ जिलों बठिंडा, फिरोजपुर, फाजिल्का, मानसा, मुक्तसर,पटियाला और तरनतारन के सरकारी सैकेण्डरी और हायर सैकेण्डरी स्कूलों में निर्मित किये गये 21 हॉस्टलों में अनुसूचित और गरीब परिवारों के साथ सम्बन्धित 1050 छात्राओं को हॉस्टल की नि:शुल्क सेवा मुहैया करवाई जायेगी। यह सुविधा इस सत्र से ही शुरू की जा रही है।
पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार अनुसूचित व गरीब वर्ग से सम्बन्धित लड़कियों को बढिय़ा शिखा मुहैया करवाने के साथ साथ उनको हॉस्टल की सुविधा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि यह 21 हॉस्टल 11 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किये गये हैं जिनमें प्रति हॉस्टल 52.5 लाख रूपये की लागत आई है। शिक्षा में क्षेत्र में पिछड़े इन जिलों के सरकारी सैकेण्डरी व हायर सैकेण्डरी स्कूल में लड़कियों के लिए हॉस्टल निर्माण का मुख्य उद्धेश्य इस क्षेत्र की लड़कियों को एलीमैंटरी शिक्षा से आगे पढऩे के लिए प्रेरित करना है। इन हॉस्टलों में नवमी से बाहरवीं कक्षा तक की लड़कियों को नि:शुल्क रिहायश की सुविधा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि यह देखने में आया है अधिकतर लड़किया अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति बढिय़ा न होने के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख रही हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि निकट भविष्य में राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी हॉस्टल निर्मित कि ये जाएंगें।