Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों को दिया जीवन बीमा कवरेज का भरोसा

Updated on Thursday, November 07, 2024 10:29 AM IST

कर्मचारी संगठनों को मिले, उचित मांगों पर विचार करने का दिलाया विश्वास

चंडीगढ़, 5 नवंबर - पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लॉईज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि विभिन्न बैंकों के साथ परामर्श के बाद सोसाइटी के कर्मचारियों को आवश्यक जीवन बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। यह आश्वासन उन्होंने अपने कार्यालय में पंजाब राज्य कर्मचारी दल, कंप्यूटर अध्यापक यूनियन और पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लॉईज वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान दिया।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एड्स कंट्रोल सोसाइटी द्वारा निभाई जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी अन्य मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री का धन्यवाद किया और राज्य में एचआईवी के प्रसार को रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले किसी भी कार्यक्रम को समर्पित भावना से पूरा करने का वादा भी किया।

इससे पहले पंजाब राज्य कर्मचारी दल के नेताओं के साथ बैठक के दौरान उनकी ओर से प्रस्तुत मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। वित्त मंत्री चीमा ने वित्त विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से संबंधित कुछ मांगों के लिए वित्तीय जिम्मेदारी का आकलन करने के लिए कहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कई वित्तीय चुनौतियों के बावजूद, सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का फैसला किया है।

कंप्यूटर अध्यापक यूनियनों ने कई वर्षों से लंबित मुद्दों को उठाया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यूनियन को विश्वास दिलाया कि मौजूदा पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है कि कर्मचारियों के कल्याण के लिए ऐसे निर्णय न लिए जाएं, जिससे उन्हें पिछले सरकारों की तरह कानूनी मामलों का सामना करना पड़े। उन्होंने यूनियन की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बाद भरोसा दिया कि उनकी उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब कैबिनेट उप-समिति द्वारा कर्मचारियों के संगठनों के साथ बैठकें राज्य सरकार के कर्मचारियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस सक्रिय दृष्टिकोण का उद्देश्य राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए एक सहायक वातावरण बनाना है।

इन बैठकों में कर्मचारियों के संगठनों की ओर से पंजाब राज्य कर्मचारी दल के प्रधान हरी सिंह टोहड़ा, मीत प्रधान ज्ञान सिंह घनौली, राकेश वत्स, दविंदर सिंह, जगीर सिंह, पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लॉईज वेलफेयर एसोसिएशन से अध्यक्ष जसमेल सिंह दियोल, महिंदरपाल सिंह, बेअंत कौर और आशु गर्ग, और कंप्यूटर अध्यापक यूनियनों के नेताओं में प्रदीप मलूका, लखविंदर सिंह, राकेश सैनी, नवनीत शर्मा, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत और हरजीत सिंह शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X