Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब पुलिस द्वारा शिव सेना नेताओं पर पेट्रोल बम हमलों में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

Updated on Thursday, November 07, 2024 10:27 AM IST

जिनमें बीकेआई समर्थित विदेशी हैंडलर मास्टरमाइंड थे

पुलिस टीमों द्वारा दोनों अपराधों में इस्तेमाल लाल रंग की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद

विकास प्रभाकर हत्याकांड में भी विदेशी हैंडलर हरजीत उर्फ लाडी वांछित, जिस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित: डीजीपी गौरव यादव

एक और आरोपी की पहचान की गई, पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी जारी: सीपी कुलदीप चहल


लुधियाना, 5 नवंबर - पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के दौरान पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस और लुधियाना पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समर्थित विदेशी हैंडलर हरजीत सिंह उर्फ लाडी और साथी द्वारा संचालित मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर शिव सेना के नेताओं को पेट्रोल बंब हमलों को सुलझा लिया है।


डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने आज बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ बिंदर निवासी बूथगढ़ जिला लुधियाना, रविंदर पाल सिंह उर्फ रवि (38), मनीष साहिद उर्फ संजू (30) और अनिल कुमार उर्फ हनी (27) निवासी राहों जिला नवांशहर के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने अपराध में इस्तेमाल लाल रंग की टीवीएस रेडर मोटरसाइकिल (पीबी 32 एसी 3770) और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि इस ऑपरेशन के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2024 को योगेश बख्शी के घर पर हमला और हाल ही में 2 नवंबर, 2024 को मॉडल टाउन एक्सटेंशन, लुधियाना में हरकीरत सिंह खुराना के घर पर हुए हमले सहित शिव सेना नेताओं पर पेट्रोल बम हमलों के दोनों मामलों का सफलतापूर्वक समाधान कर लिया गया है।

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर की रात लगभग 9.40 बजे हैबोवाल, लुधियाना के न्यू चंदर नगर में स्थित शिव सेना नेता योगेश बख्शी के घर पर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने पेट्रोल बम फेंका था। इस घटना के लगभग पंद्रह दिन बाद शनिवार की रात मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शिव सेना नेता हरकीरत सिंह के घर पर भी इसी तरह का पेट्रोल बम हमला हुआ। डीजीपी ने कहा कि विदेशी हैंडलर हरजीत सिंह उर्फ लाडी पंजाब के नंगल में विकास प्रभाकर की हत्या में भी वांछित है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

मीडिया से बात करते हुए, लुधियाना के पुलिस आयुक्त (सीपी) कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि दोनों मामलों को सुलझाने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए डीसीपी इन्वेस्टिगेशन शुभम अग्रवाल के निर्देशन में लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। उन्होंने आगे बताया कि सीआई टीम का नेतृत्व एआईजी सिमरतपाल सिंह ढींडसा कर रहे थे, जबकि एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन लुधियाना अमनदीप सिंह बराड़, एडीसीपी जोन-3 लुधियाना रमदीप सिंह भुल्लर, एसीपी सिविल लाइन लुधियाना आकाशी जैन और एसीपी वेस्ट लुधियाना गुरदेव सिंह ने अलग-अलग टीमों का नेतृत्व किया।

सीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य एकत्रित तकनीकी साक्ष्यों के साथ गहन जांच के माध्यम से बीकेआई मॉड्यूल के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने दोनों अपराधों को अंजाम दिया था। पुलिस टीमों ने आरोपियों द्वारा दोनों अपराधों में इस्तेमाल लाल रंग की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल उर्फ हनी और रविंदर उर्फ रवि दोनों घटनाओं में शामिल पाए गए, जबकि गिरफ्तार आरोपी जसविंदर उर्फ बिंदर हैबोवाल में हुई घटना में उनके साथ था। सीपी ने कहा कि उन्होंने मॉडल टाउन एक्सटेंशन में पेट्रोल बम फेंकने में शामिल तीसरे व्यक्ति की भी पहचान कर ली है और पुलिस टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

गौरतलब है कि इस संबंध में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें थाना हैबोवाल, लुधियाना में एफआईआर नंबर 147 दिनांक 21-10-2024 के तहत धारा 125, 285, 324 बीएनएस और बाद में धारा 113(2) बीएनएस जोड़ी गई है। इसी प्रकार थाना मॉडल टाउन, लुधियाना में एफआईआर नंबर 14 दिनांक 02-11-2024 के तहत धारा 125, 285, 324, 3(5) बीएनएस और बाद में धारा 113(2) बीएनएस जोड़ी गई है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X