Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

उद्योग मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा सभी जिलों के जनरल मैनेजरों के साथ समीक्षा बैठक

Updated on Friday, October 25, 2024 10:08 AM IST

- उद्योगपतियों की इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल पर स्वीकृतियों और प्रोत्साहन संबंधित आवेदनों का निपटारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके जल्द से जल्द करने के निर्देश

- सरकारी योजनाओं और सब्सिडियों का लाभ छोटे उद्योगों को सुनिश्चित किया जाए

- सरकार की स्व-रोजगार योजनाओं का आईटीआई और पॉलिटेक्निक में अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश

चंडीगढ़, 24 अक्टूबर- पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने उद्योग भवन में सभी जिलों के जनरल मैनेजरों (जी.एम) के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति और उद्योगों को दी जाने वाली सुविधाओं और लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान, उद्योग मंत्री ने सभी जनरल मैनेजरों को निर्देश दिए कि राज्य के उद्योगपतियों की इन्वेस्ट पंजाब पोर्टल पर स्वीकृतियों और प्रोत्साहन संबंधित आवेदनों का संबंधित विभागों के साथ समन्वय करके शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों से बातचीत करके उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए।

सौंद ने कहा कि राज्य की समृद्धि के लिए उद्योगपतियों को बिना किसी परेशानी का माहौल देना हमारा कर्तव्य है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी जनरल मैनेजर अपने-अपने क्षेत्रों के उद्योगपतियों के साथ बेहतर और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और सब्सिडियों का लाभ छोटे उद्योगों और उद्यमियों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

उद्योग मंत्री ने निर्देश दिए कि सरकार की स्व-रोजगार योजनाओं का आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में अधिक से अधिक प्रचार किया जाए ताकि युवा लड़के-लड़कियां इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इससे राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत उद्योगों को दिए जाने वाले ऋण और अन्य सब्सिडियों के लिए ऑनलाइन और सोशल मीडिया के माध्यमों का भी अधिक से अधिक उपयोग किया जाए ताकि इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा उद्योगपति उठा सकें।

उन्होंने जनरल मैनेजरों को राज्य में उद्योग-अनुकूल माहौल बनाए रखने और अधिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उद्योग और वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा और सभी जिलों के जनरल मैनेजर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X