Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब पुलिस ने बंबीहा-कौशल गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन संभावित हत्याओं की घटनाओं को टाला; 9 हथियार हुए बरामद

Updated on Monday, October 21, 2024 09:49 AM IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार, पंजाब पुलिस पंजाब राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध

गिरफ्तार किए गए आरोपी जबरन वसूली, हत्या और हथियारों की तस्करी जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल थे: डीजीपी गौरव यादव

आगे की जांच जारी, और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद: सीपी जालंधर स्वप्न शर्मा


जालंधर, 20 अक्टूबर- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य में संगठित अपराधों को खत्म करने के अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन संभावित कत्ल की घटनाओं को नाकाम कर दिया।

इसकी जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहां बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जालंधर के गांव बोपाराए कलां के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, होशियारपुर के गांव गराज महिदूद के हर्षदीप सिंह, तरनतारन के गांव मुरादपुर के शेखर, न्यू मॉडल हाउस, जालंधर के गगनदीप सिंह उर्फ गिन्नी बाजवा और जालंधर के गांव बंबियांवाल के अमित सहोता के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से कुल 9 हथियार, जिनमें आठ पिस्तौल और एक रिवॉल्वर शामिल हैं, के साथ 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब के कई जिलों में फिरौती, हत्या और हथियारों की तस्करी सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

डीजीपी ने बताया कि गिरोह को पूरी तरह खत्म करने के लिए उनके व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश करने और उनके संपर्कों की जांच के लिए आगे की जांच जारी है।

ऑपरेशन के संबंध में विवरण साझा करते हुए जालंधर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) स्वप्न शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि बंबीहा-कौशल गिरोह के सदस्य राज्य में बड़ी आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने बीएसएफ चौक में नाका लगाया और तीन आरोपियों - जसप्रीत जस्सा, हर्षदीप और शेखर को 6 हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बाद में इस गिरोह के दो और सदस्य गगनदीप गिन्नी और अमित सहोता को तीन हथियारों सहित भारगो कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आगे पूछताछ जारी है और और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

इस संबंध में दो मामले - एफआईआर नंबर 253, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना नवीं बारादरी, जालंधर और एफआईआर नंबर 100, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना भारगो कैंप, जालंधर में दर्ज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X