चण्डीगढ : पंजाब सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों सर्वश्री कुलदीप सिंह, श्री नवीन सिंगला और श्री सवपन शर्मा को उनके द्वारा नौकरी के चार वर्ष पूरे करने पर सीनियर टाईम स्केल प्रदान कर दिया है।
एक सरकारी प्रवक्ता अनुसार इन अधिकारियों को 1 जनवरी 2013 से 15600-39000 जमा 6600 रूपये पे का सीनियर टाईम स्केल दिया गया है।