Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

उद्योगपतियों को पंजाब में कोई समस्या नहीं आने देंगे: तरुनप्रीत सिंह सौंद

Updated on Tuesday, October 08, 2024 21:21 PM IST

पंजाब सरकार और टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच स्किल ट्रेनिंग बाबत समझौते पर हस्ताक्षर


चंडीगढ़, 7 अक्टूबर- पंजाब के पूंजी निवेश प्रोत्साहन और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए राज्य में किसी भी उद्योगपति को कोई समस्या न आने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है कि पंजाब औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य बने और देश की मजबूत अर्थव्यवस्था में पंजाब की उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान हो। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सरकारी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों को उद्योग-हितैषी बनाने के प्रयास जारी हैं।

उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब राज्य, समुद्री बंदरगाह से दूर होने के बावजूद (लैंडलॉक), औद्योगिक क्षेत्र में अच्छा नाम कमा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान देश-विदेश की प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों के साथ बैठकें कर पंजाब में अधिकतम निवेश ला रहे हैं और आने वाले समय में कुशल युवाओं की मांग बढ़ेगी। पंजाब में रोजगार के अवसर बढ़ने से युवा विदेश जाने से बचेंगे और पंजाब एक बार फिर से प्रगति की नई इबारतें लिखेगा।

पंजाब के तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ इलेक्ट्रिकल लैब्स और सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग पर एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के मौके पर सौंद ने कहा कि व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलती है। टाटा स्टील फाउंडेशन आईटीआई समराला और आईटीआई गिल रोड, लुधियाना में युवाओं को प्रशिक्षण देगा, ताकि प्रशिक्षित युवा उद्योगों में बेहतरीन नौकरियां प्राप्त कर सकें।

सौंद ने कहा कि आईटीआई व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने के उत्कृष्ट स्रोतों में से एक है और टाटा स्टील द्वारा दी गई ट्रेनिंग के बाद युवा टाटा स्टील द्वारा 115 एकड़ में लुधियाना में स्थापित किए जा रहे प्लांट में ही नौकरी पाने में सक्षम हो सकेंगे। यहां लगभग 700 युवाओं को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टाटा जैसी प्रतिष्ठित कंपनी पंजाब की प्रगति में योगदान देगी और अधिक से अधिक पंजाबी लड़के-लड़कियों को रोजगार देगी। उन्होंने कहा कि वैसे भी "टाटा" भारतीयों के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इस मौके पर तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के प्रमुख सचिव विवेक प्रताप सिंह, टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट सेवाएं) चाणक्य चौधरी, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय, टाटा स्टील फाउंडेशन स्किल डेवलपमेंट के प्रमुख कैप्टन अमिताभ, टाटा स्टील के रेजिडेंट एग्जीक्यूटिव विनमरा सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X