Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

Updated on Wednesday, October 02, 2024 21:28 PM IST

चंडीगढ़, 2 अक्टूबर - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के सम्मान और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता के तहत, स्वतंत्रता सेनानी मंत्री महिंदर भगत की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आज़ादी के सेनानियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से अवलोकन करते हुए स्वतंत्रता सेनानी विभाग की चल रही गतिविधियों और पहलों का मूल्यांकन करना था।

बैठक के दौरान स्वतंत्रता सेनानी विभाग की विशेष मुख्य सचिव, श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तव ने मंत्री श्री भगत को मौजूदा कार्यक्रमों के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इनमें स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों के लिए पेंशन, स्वास्थ्य सहायता, शिक्षा में आरक्षण और रोजगार सहायता की व्यवस्था शामिल है। उन्होंने मंत्री को प्रमुख पहलों के बारे में जानकारी दी, जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के अविवाहित और बेरोजगार पुत्रों और पुत्रियों के लिए पेंशन लाभ, राज्य के मेडिकल और तकनीकी कॉलेजों में 1 प्रतिशत आरक्षण, और सरकारी नौकरियों में दिए जा रहे भर्ती से संबंधित अवसर।

कैबिनेट मंत्री श्री महिंदर भगत ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्वों के दौरान आज़ादी के सेनानियों और उनके परिवारों को पूरा सम्मान और आदर दिया जाए और नियमित रूप से सम्मानित किया जाए। मंत्री ने आज़ादी के सेनानियों के परिवारों की चिंताओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करते हुए उन्हें अधिकतम सहायता प्रदान करने के महत्व पर जोर दिया।

मंत्री ने मौजूदा कल्याणकारी कार्यक्रमों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को संजोया जा सके और उनके परिवारों को वह देखभाल और मान्यता मिले जिसके वे हकदार हैं।

इस बैठक में स्वतंत्रता सेनानी विभाग की संयुक्त सचिव, श्रीमती लवजीत कलसी और वरिष्ठ सहायक श्री गुरविंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X