Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का आह्वान

Updated on Tuesday, October 01, 2024 15:25 PM IST

* सभी राजस्व अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होने और आम जनता के काम ईमानदारी से करने के निर्देश

* पूरे पंजाब में रोजाना रजिस्ट्रियां करने के निर्देश

* कहा, आम लोगों से सरकारी फीस के अलावा कोई अतिरिक्त पैसा न लिया जाए, नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई

* शिकायत दर्ज कराने के लिए राजस्व विभाग के हर कार्यालय के बाहर बोर्ड पर व्हाट्सएप नंबर: 84276 90000 लिखने का आदेश

* मुंडियां द्वारा पंजाब भर के राजस्व अधिकारियों के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक

चंडीगढ़, 1 अक्टूबर - पंजाब के सभी राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का आह्वान करते हुए पंजाब के नव-नियुक्त राजस्व मंत्री स.हरदीप सिंह मुंडियां ने आम लोगों की परेशानियों को रोकने और स्वच्छ प्रशासन प्रदान करने के आदेश दिए हैं।

आज पंजाब भर के राजस्व अधिकारियों के साथ की गई ऑनलाइन समीक्षा बैठक के दौरान, राजस्व मंत्री ने कहा कि पंजाब के लोगों को स्वच्छ, ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश देते हुए कहा कि वे आम लोगों की परेशानियों को रोकने और कार्यालयों में काम के लिए आए लोगों के बैठने की व्यवस्था, पंखे, पीने का पानी और शौचालय आदि की सुविधाएं तुरंत सुनिश्चित करें।

स.मुंडियां ने स्पष्ट आदेश देते हुए कहा कि सभी राजस्व अधिकारी अपने कार्यालयों में समय पर उपस्थित हों और आम जनता के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कई तहसीलों और उप-तहसीलों में रजिस्ट्रियों के लिए एक या दो दिन निर्धारित करने के निर्णय को रद्द करते हुए आदेश दिया कि अब पंजाब भर में रोजाना रजिस्ट्रियां की जाएं ताकि आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

राजस्व मंत्री ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता से सरकारी फीस के अलावा कोई अतिरिक्त पैसा न लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि जो भी अधिकारी/कर्मचारी रिश्वतखोरी या नियमों की अनदेखी आदि मामलों में शामिल पाया गया, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए राजस्व विभाग के हर कार्यालय के बाहर बोर्ड पर व्हाट्सएप नंबर: 84276 90000 लिखा जाए।

राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाए और किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर, कानून और नियमों के तहत राजस्व विभाग से संबंधित उचित कार्य किए जाएं और पंजाब सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार काम किया जाए।

इस मौके पर विशेष मुख्य सचिव माल श्री के.ए.पी. सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि हर रोज सभी राजस्व अधिकारियों की हाजिरी लॉग इन प्रणाली के माध्यम से जांची जाएगी ताकि सभी अधिकारी समय पर कार्यालयों में उपस्थित हों और लोगों के काम प्राथमिकता के साथ किए जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान विभाग ने पंजाब सरकार के खजाने की आमदनी को 3 हजार करोड़ से बढ़ाकर 6 हजार करोड़ तक पहुंचा दिया है। इसी तरह 78 नायब तहसीलदारों की नियुक्ति करके राजस्व विभाग के कामों में तेजी लाई गई है। उन्होंने राजस्व मंत्री को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार राजस्व विभाग निरंतर सक्रिय है और पूरी मेहनत के साथ लोगों को सेवाएं और सुविधाएं प्रदान कर रहा है।

इस बैठक के दौरान सचिव राजस्व श्रीमती अलक नंदा दयाल, विशेष सचिव राजस्व श्री हरप्रीत सिंह सूदन, विशेष सचिव और डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड्स श्री उपकार सिंह सहित विभाग की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X