Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पंजाब विधानसभा के स्पीकर द्वारा बॉक्सिंग चैंपियन गुरसीरत कौर का सम्मान

Updated on Tuesday, October 01, 2024 11:10 AM IST

चंडीगढ़, 30 सितंबर - पंजाब विधानसभा के स्पीकर स.कुलतार सिंह संधवां ने आज माउंट कार्मल स्कूल, सेक्टर 47, चंडीगढ़ की 14 वर्षीय छात्रा गुरसीरत कौर को एशियन स्कूल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त से 10 सितंबर, 2024 तक अबू धाबी, यू.ए.ई. में हुई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरसीरत ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता है।

यह भी ध्यान देने योग्य है कि गुरसीरत ने यह जीत 8 से 11 अगस्त तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित एशियन जूनियर और स्कूल लड़कों और लड़कियों की मुक्केबाजी चैंपियनशिप के ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन के बाद हासिल की, जहां उसने पहला स्थान प्राप्त किया था।

स्पीकर स.संधवां ने गुरसीरत के दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए उसे इसी तरह देश का मान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए दृढ़ संकल्प और जुनून की आवश्यकता पर बल देते हुए युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के महत्व पर जोर दिया।

श्री संधवां ने कहा कि गुरसीरत की उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है, जिसने खेल के क्षेत्र में देश के युवाओं की क्षमता और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि गुरसीरत के समर्पण और लगन का परिणाम है, जो मुक्केबाजी में उसके उज्ज्वल भविष्य का प्रमाण है।

श्री संधवां ने युवा एथलीटों की उपलब्धियों का लगातार समर्थन करने और उन्हें उचित सम्मान देने की बात कही। इससे पहले उन्होंने जापान से यादगार अनुभव लेकर लौटे छात्रों को भी सम्मानित किया था। वह हमेशा स्कूल के छात्रों को कड़ी मेहनत करके अपनी प्रतिभा को और निखारने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X