Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं संबंधी समीक्षा बैठक

Updated on Tuesday, October 01, 2024 11:08 AM IST

राज्य के किसानों से बागवानी अपनाने की अपील

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार किसानों की आमदन बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत

चंडीगढ़, 30 सितंबर - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य के किसानों को अधिक से अधिक खुशहाल बनाने और आर्थिक दृष्टि से मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए रक्षा सेवाएं कल्याण , स्वतंत्रता संग्राम और बागवानी मंत्री महिंदर भगत द्वारा सोमवार को चंडीगढ़ में किसानों की भलाई के लिए बागवानी विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों और विभिन्न योजनाओं संबंधी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

इस बैठक के दौरान विशेष मुख्य सचिव बागवानी श्री के.ए.पी.सिन्हा ने मंत्री को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल, करतारपुर (जालंधर), सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर पोटैटो, धोगड़ी (जालंधर), पठानकोट में लीची के बाग और सैरिकल्चर कर रहे किसानों संबंधी विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान बागवानी निदेशक शैलिंदर कौर ने विभाग के कार्यों और किसानों के हित में चल रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इस मौके कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने बागवानी विभाग के अधिकारियों को किसानों की भलाई के लिए चल रही मौजूदा योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि किसानों की भलाई की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे ताकि किसानों को राज्य सरकार की किसानों की भलाई योजनाओं संबंधी और जानकारी मिल सके। इस मौके मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे बागवानी गतिविधियों को अधिक से अधिक अपनाएं।

बैठक के दौरान निदेशक बागवानी शैलिंदर कौर ने बताया कि भारत सरकार की योजना एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत पंजाब राज्य से बागवानी विभाग नोडल एजेंसी है और इस योजना के तहत देश में पंजाब राज्य में सबसे अधिक प्रगति होने पर भारत सरकार से विभाग ने पहले नंबर का पुरस्कार प्राप्त किया है, जिस पर मंत्री जी ने खुशी जाहिर की। निदेशक बागवानी ने बताया कि राज्य में सैरिकल्चर योजना को उत्साहित करने के उद्देश्य से मलबरी और एरी सिल्क के अलावा टसर रेशम के उत्पादन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर मंत्री द्वारा आदेश दिए गए कि इस गतिविधि को और उत्साहित किया जाए। पंजाब राज्य को आलू बीज हब बनाने के उद्देश्य से मंत्री ने आदेश दिए कि आलू बीज काश्तकार किसानों के साथ जल्दी ही बैठक की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार किसानों की भलाई के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदन बढ़ाने वाली गतिविधियों में राज्य सरकार किसानों की हर संभव सहायता करेगी।

इस बैठक के दौरान सचिव बागवानी अजीत बालाजी जोशी, उप निदेशक बागवानी हरमेल सिंह और हरप्रीत सिंह सेठी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X