Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

हेल्थ

More News

फोर्टिस मोहाली में उन्नत रोबोट-एडेड सर्जरी के माध्यम से जटिल यूरोलॉजिकल कैंसर के रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया

Updated on Wednesday, September 18, 2024 20:25 PM IST

सर्जरी कम रक्त हानि, कम दर्द, कम घाव और तेजी से स्वास्थ्य लाभ को सुनिश्चित करती है

चंडीगढ़, 18 सितंबर, 2024: फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी विभाग ने दुनिया के सबसे उन्नत चौथी पीढ़ी के रोबोट - दा विंची एक्सआई के माध्यम से जटिल यूरोलॉजिकल कैंसर से पीड़ित कई रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है।

फोर्टिस अस्पताल मोहाली में यूरो-ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी के कंसल्टेंट डॉ. धर्मेंदर अग्रवाल ने रोबोट एडेड सर्जरी के जरिए ऐसे दो मरीजों का इलाज किया है।

एक अन्य मामले में, एक 56 वर्षीय मरीज, जिसने क्रोनिक किडनी रोग के कारण 2018 में रीनल ट्रांसप्लांट कराया था, उनकी ट्रांस्प्लांटेड किडनी में 3-सेमी का ट्यूमर पाया गया। उन्होंने फोर्टिस मोहाली में डॉ. अग्रवाल से संपर्क किया, जहां बाद की जांचों के बाद, डॉ. अग्रवाल ने रोबोट-एडेड ट्रांसप्लांट किडनी पार्शियल नेफरेक्टोमी (किसी बीमारी के इलाज के लिए किडनी का हिस्सा निकालना) किया। रोगी की गुर्दे की रक्तवाहिकाओं को डिसेक्ट किया गया और गुर्दे को सुरक्षित रखते हुए ट्यूमर को हटा दिया गया। सर्जरी के बाद उनका यूरिन आउटपुट अच्छा था और उन्हें ट्रांसफ़्यूज़न या डायलिसिस की आवश्यकता नहीं पड़ी। सर्जरी के 10 घंटे बाद मरीज चलना शुरू कर दिया और तीसरे दिन उन्हें हस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह आज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और सामान्य जीवन जी रहे हैं।

मामले पर चर्चा करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा, "यह मामला जटिल था क्योंकि ट्रांस्प्लांटेड किडनी के आसपास चीरा लगाना और उचित सतह बनाना मुश्किल था। ज़्यादातर बार, किडनी और आस-पास के ऊतक पिछली सर्जरी के कारण फंस जाते हैं। चिकित्सा हस्तक्षेप में किसी भी देरी से ट्यूमर का आकार बढ़ सकता था और अन्य अंगों पर असर पड़ सकता था।"

दूसरे मामले में, 62 वर्षीय एक मरीज को पिले 10 दिनों से पेशाब में खून आ रहा था। बाद के मूल्यांकन पर, उनकी दाहिनी किडनी (14 सेमी) में एक बड़ा ट्यूमर पाया गया, साथ ही उनकी गुर्दे की नस में थ्रोम्बस और एक बड़ी रक्त वाहिका इन्फीरियर वेना कावा भी थी। मरीज ने डॉ. अग्रवाल से संपर्क किया, जहां पीईटी स्कैन और अन्य चिकित्सा जांच के बाद, डॉ. अग्रवाल ने सुझाव दिया कि रोबोट-एडेड सर्जरी रोगी के इलाज का एक तरीका है। डॉ. अग्रवाल के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने बड़े गुर्दे के घाव की आईवीसी थ्रोम्बेक्टोमी के साथ रोबोटिक रेडिकल नेफ्रेक्टोमी की और बड़ी नस में थ्रोम्बस के साथ पूरे ट्यूमर को पूरी तरह से हटाने में सक्षम थे। मामला जटिल था क्योंकि ट्यूमर में हृदय की ओर जाने वाली एक बड़ी नस शामिल थी, जिससे यह खतरा था कि ट्यूमर थ्रोम्बस उखड़ सकता था और हृदय में जा सकता था, जिससे कार्डियक अरेस्ट हो सकता था।

मामले पर चर्चा करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा, “ऐसी किसी भी समस्या से बचने के लिए पूरे आईवीसी को डीसेक्टेड किया गया और तीन बिंदुओं पर नियंत्रण किया गया। सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी आसानी से हो गई और प्रक्रिया के 8 घंटे के भीतर वह चलने में सक्षम हो गए । उन्हें तीन दिन बाद हॉस्पिटल छुट्टी दे दी गई।”

रोबोट-एडेड सर्जरी के लाभों के बारे में डॉ. अग्रवाल ने कहा किओपन सर्जरी में 8-10 दिनों के सामान्य प्रवास की तुलना में, रोबोट-एडेड सर्जरी से मरीज़ प्रक्रिया के उसी दिन चलने में सक्षम हो जाता है। पेशाब में खून आना एक अच्छा संकेत नहीं है और अक्सर यह एक गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है। नई तकनीकों की मदद से, हम अब सिर्फ़ ट्यूमर को हटाने और किडनी को बचाने में सक्षम हैं। रोबोट-एडेड सर्जरी मिनिमल इनवेसिव सर्जरी का नवीनतम रूप है और मरीज़ के शरीर में डाले गए एक विशेष कैमरे के माध्यम से ऑपरेटिव क्षेत्र का 3डी दृश्य प्रदान करता है। शरीर के जिन हिस्सों तक इंसानी हाथ से पहुँचना मुश्किल है, वहाँ रोबोट-एडेड उपकरण के माध्यम से पहुँचा जा सकता है जो 360 डिग्री घूम सकता हैं।

डॉ. धर्मेंदर अग्रवाल ने लंदन से जटिल कैंसर सर्जरी और रोबोट एडेड सर्जरी का प्रशिक्षण लिया है और अब तक 550 से अधिक रोबोटिक सर्जरी कर चुके हैं।

Have something to say? Post your comment
फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

: फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया

भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

: भारत में महिलाओं में होने वाले कैंसर में स्तन कैंसर सबसे आम; 60% मामलों में देर से होती है पहचान: डॉ. संदीप

वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

: वर्ल्ड हार्ट डे: डॉ. आर.के. जसवाल ने स्टेमी के इलाज के लिए समय पर और असरदार कदम उठाने की अहमियत बताई

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

: सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

: क्रॉनिक टोटल ऑक्लुजन एंजियोप्लास्टी से 5 हृदय रोगियों को मिला नया जीवन

5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

: 5–10 दिन से ज्यादा रहे मुंह का अल्सर? तुरंत कराएं जांच, वरना हो सकता है कैंसर

66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

: 66 वर्षीय महिला को गंभीर हार्ट वाल्व लीकेज से मिली राहत, पारस हेल्थ पंचकूला में सफल माइट्राक्लिप प्रक्रिया

बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

: बदलती जीवन शैली,पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण बढ़ रहे हैं हड्डियों के रोग : प्रो. सतीश गंधर्व

आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

: आईवी क्लिनिक्स ने चंडीगढ़ और मोहाली में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट डेंटल, स्किन और हेयर क्लिनिक्स लॉन्च किए

पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

: पार्क अस्पताल, मोहाली रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बना: डॉ भानु प्रताप सिंह

X