Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पीवीआर आइनॉक्‍स ने अत्‍याधुनिक 4K लेजर और 7 स्‍क्रीन मल्‍टीप्‍लेक्‍स के साथ मोहाली में लॉन्‍च किया पहला 4D सिनेमा

Updated on Friday, September 13, 2024 09:43 AM IST

अपने 17वें मल्‍टीप्‍लेक्‍स को लॉन्‍च करने के साथ पंजाब में अपनी उपस्थिति को किया और मजबूत

मोहाली, 12 सितंबर, 2024: भारत में सबसे बड़े और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शक, पीवीआर आइनॉक्‍स लिमिटेड ने आज मल्‍टी-सेंसरी फॉर्मेट 4DX की विशेषता वाले अपने तीसरे सिनेमा को मोहाली में खोलने की घोषणा की है। मोहाली वॉक, सेक्‍टर 62, मोहाली, पंजाब में नया 7 स्‍क्रीन मल्‍टीप्‍लेक्‍स शहर के लोगों को बेहतरीन वातावरण में फिल्‍में देखने के लिए घर से बाहर एक और मनोरंजन स्‍थल प्रदान करेगा।


इस लॉन्चिंग के साथ, पीवीआर आइनॉक्‍स 17 प्रॉपर्टीज में 90 स्‍क्रीन के साथ पंजाब में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेगा और भारत के उत्‍तरी भाग में 101 प्रॉपर्टीज में 466 स्‍क्रीन के साथ अपना विस्‍तार जारी रखे हुए है।


पीसीए स्‍टेडियम, मोहाली के पास रणनीतिक रूप से स्थित, नई प्रॉपर्टी में कुल 1022 दर्शकों के बैठने की क्षमता है और इसके सभी ऑडी अगली पीढ़ी के 4K लेजर प्रोजेक्‍शन से लैस हैं, जो जीवंत रंगों, बेहतर स्‍क्रीन ब्राइटनेस और स्‍पष्‍ट ऑन-स्‍क्रीन इमेज के साथ असाधारण प्रजेंटेशन क्‍वालिटी प्रदान करता है। यह सिनेमा अपने 4D ऑडिटोरियम के साथ पूर्ण रूप से प्रभावी सिनेमाई अनुभव प्रदान करेगा, जो सिंक्रोनाइज्‍ड मोशन सीट के साथ ऑन-स्‍क्रीन व‍िजुअल्‍स को जीवंत बनाने के लिए, पानी, हवा, कोहरे, सुगंध, बर्फ आदि जैसे पर्यावरणीय प्रभावों का भी अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा, ऑडी की अंतिम पंक्ति में आलीशान रेकलाइनर्स, एडवांस्‍ड डॉल्‍बी 7.1 ऑडियो, और अगली पीढ़ी की 3D टेक्‍नोलॉजी की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है।


इस लॉन्‍च पर बोलते हुए, अजय , मैनेजिंग डायरेक्‍टर, पीवीआर आइनॉक्‍स लिमिटेड, ने कहा, “उत्‍तर भारत में हमारी विकास योजनाओं के लिए पंजाब एक प्रमुख बाजार है और मोहाली में अपनी तीसरी प्रॉपर्टी को लॉन्‍च करते हुए हमें काफी खुशी हो रही है, जो दर्शकों को फिल्‍म देखने का पूरी तरह से नया और प्रभावी अनुभव प्रदान करेगा। दर्शकों की बढ़ती मांग हमें देश के हर हिस्‍से में इन्‍नोवेशन और सिनेमाई अनुभव के ग्‍लोबल स्‍टैंडर्ड को पेश करने के लिए प्रोत्‍साहित करती है। हमें पूरा भरोसा है कि हमारे दर्शक एक समग्र फिल्‍म अनुभव के लिए हमारे नए सिनेमा को पसंद करेंगे।”


विजुअल चमकदार इंटीरियर के साथ, सिनेमा हॉल को गोल्‍ड और ब्‍लैक मेटल के साथ सजाया गया है, जिसमें छत पर गोल्‍ड सीलिंग की गई है और वॉल पैनलिंग पर वर्टिकली इसे लगाया गया है। दीवारों पर भव्‍य सैटवेरियो टाइल क्‍लैडिंग, जिसमें गोल्‍ड मेटल की जड़ाई की गई है और ग्रे फ्लोरिंग सिनेमा को एक मॉर्डन थीम प्रदान करती है। हॉल के अंदर टेक्‍स्‍ट और स्‍क्रीन के साथ फ्रेमयुक्‍त और कस्‍टम वॉल लाइट और प्‍लाज्‍मा, लोकप्रिय अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ जश्‍न मनाते हुए सिनेमा के वातावरण को खूबसूरत बनाता है। इसके अलावा, सिनेमा ग्राहकों की विभिन्‍न पसंद को पूरा करने के लिए डिजिटल कियोस्‍क के साथ ऑर्डर देने को आसान बनाने के साथ स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों की एक विशाल श्रृंखला पेश करता है।


इस लॉन्‍च की घोषणा पर अपने विचार व्‍यक्‍त करते हुए, संजीव कुमार बिजली, एग्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर, पीवीआर आइनॉक्‍स लिमिटेड ने कहा, “पंजाब के मोहाली में अपने दर्शकों के लिए एक और एडवांस्‍ड सिनेमा कॉन्‍सेप्‍ट पेश करना हमारे लिए बहुत संतुष्टिजनक है। हम देशभर में अपनी उपस्थिति का विस्‍तार करने की योजना पर काम कर रहे हैं, हम छोटे शहरों और कस्‍बों पर ध्‍यान केंद्रित करना जारी रखेंगे ताकि उन्‍हें घर के बाहर मनोरंजन के उच्‍चतम वैश्विक मानदंडों के बराबर लाया जा सके। हमें पूरा भरोसा है कि हमारा नया वेंचर लोकल पंजाबी फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को बढ़ावा देते हुए मोहाल और चंडीगढ़ के सभी फिल्‍म प्रेमियों के लिए एक प्राइम डेस्टिनेशन बनेगा।”


इस नई ओपनिंग के साथ, पीवीआर आइनॉक्‍स ने अपनी विकास गति को और मजबूत किया है और मर्जर के बाद से अबतक 27 शहरों में 41 प्रॉपर्टी पर 245 स्‍क्रीन को खोला है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X