Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

असम सरकार ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को किया सम्मानित

Updated on Wednesday, September 04, 2024 10:49 AM IST

असम के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान असम के लोगों के कल्याण और समृद्धि के लिए उनके योगदान के लिए किया गया सम्मानित

चंडीगढ़, 3 सितंबरः आज यहां पंजाब राजभवन में आयोजित एक समारोह में, असम सरकार द्वारा पंजाब के माननीय राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया को असम के लोगों के कल्याण और समृद्धि के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और अनुकरणीय प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

असम के दो कैबिनेट मंत्री श्री रंजीत कुमार दास और श्री चंद्र मोहन पटवारी के नेतृत्व में असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के दिशा-निर्देश पर विशेष तौर पर  गुलाब चंद कटारिया को सम्मानित करने के लिए पंजाब पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल सचिवालय असम और मुख्यमंत्री कार्यालय असम के अधिकारी भी मौजूद थे। आज एक विशेष सम्मान समारोह में असम से आए इस प्रतिनिधिमंडल ने श्री गुलाब चंद कटारिया को उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए 9 अगस्त, 2024 को असम कैबिनेट द्वारा पारित प्रस्ताव की प्रति प्रस्तुत की, जिसमें हर स्तर पर राज्य सरकार के पदाधिकारियों को प्रदान की गई उनकी महत्वपूर्ण सलाह और रणनीतिक मार्गदर्शन को मान्यता प्रदान की गई है।

असम के प्रतिनिधिमंडल ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा लिखित एक डीओ पत्र भी सौंपा, जिसमें उन्होंने श्री कटारिया को उनके अमूल्य मार्गदर्शन और परामर्श के लिए व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद दिया, जो उनके लिए शासन और सार्वजनिक जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुए।

इस प्रस्ताव में असम के सभी 35 जिलों में श्री कटारिया के व्यापक दौरों पर प्रकाश डाला गया, जिसमें जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के साथ उनकी सक्रिय भागीदारी को दर्शाया गया। असम के लोगों के कल्याण के प्रति उनके समर्पण की झलक राज्य के प्रति उनके गहरे लगाव और असम के विकास में योगदान देने के लिए सभी को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के उनके अथक प्रयासों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। मंत्रिमंडल ने सार्वजनिक मामलों में श्री कटारिया के विशाल अनुभव और ज्ञान को भी मान्यता दी, जिसने शासन और सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान की।

इसके अलावा असम से आए प्रतिनिधिमंडल ने असम राज्य में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए श्री कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया को कामाख्या मंदिर की पेंटिंग, ज़ोराई और प्रशस्ति पत्र सहित असम की अन्य पारंपरिक वस्तुओं से सम्मानित किया।

धन्यवाद भाषण के दौरान श्री कटारिया ने सम्मान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा को उनके कार्यकाल के दौरान मिले अटूट सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच सामंजस्यपूर्ण सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी राज्य के विकास और समृद्धि के लिए ऐसा समन्वय अति आवश्यक है।

उन्होंने पंजाब में भी इसी सौहार्दपूर्ण रणनीति के साथ मुख्यमंत्री के साथ मिलकर काम करने की उम्मीद जताई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए और लोगों के जीवन में सुधार हो।

श्री कटारिया ने जोर देकर कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को वास्तव में प्रभावी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर योजना और नीति-निर्माण से आगे बढ़कर जमीनी हकीकत से सीधे जुड़ना जरूरी है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि केवल क्षेत्र का दौरा करके, लाभार्थियों से बातचीत करके और कार्यान्वयन को प्रत्यक्ष रूप से देखकर ही इन योजनाओं की सफलता का सही आकलन किया जा सकता है।

असम के कैबिनेट मंत्री श्री रंजीत कुमार दास और श्री चंद्र मोहन पटवारी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय अखंडता को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे इस तरह की पहल विविध परंपराओं, भाषाओं और प्रथाओं को साझा करने में सक्षम बनाती है, जिससे हमें विभिन्न समुदायों के बीच मजबूत बंधन बनाते हुए अपनी समृद्ध सांस्कृतिक ताने-बाने का जश्न मनाने का मौका मिलता है।

इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक श्री कटारिया ने असम के दोनों कैबिनेट मंत्रियों, श्रीमती अंजू रानी बैश्य, राज्यपाल असम के सचिव एस.एस. मीनाक्षी सुंदरम, राज्यपाल असम के एडीसी स्क्वॉर्डन लीडर गौरव मलिक और उप-सचिव सीएम कार्यालय असम अभिषेक जैन को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पंजाब के राज्यपाल के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री के. सिवा प्रसाद, यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार श्री राजीव वर्मा, चंडीगढ़ के डीजीपी श्री सुरेंद्र सिंह यादव, चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर श्री विनय प्रताप और चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पुलिस और सिविल अधिकारी शामिल थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X