Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

सीपी 67 मोहाली में किताब लवर्स का लोड द बाॅक्स पुस्तक मेला शुरु

Updated on Saturday, August 31, 2024 16:07 PM IST

मोहाली । किताब लवर्स द्वारा आयोजित 9 दिवसीय पुस्तक मेला मोहाली के सीपी 67 मॉल में शनिवार से शुरु हो गया, जो 8 सितंबर तक चलेगा। इस मेले का उद्देश्य सस्ती कीमत पर किताबें बेचने और पुस्तक प्रेमियों को विविधता से भरपूर संग्रह प्रस्तुत करना है।


इस पुस्तक मेले में 20+ से अधिक शैलियों की 10 लाख से अधिक नई और पहले से पसंद की गई पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी। पुस्तक मेले को खास बनाता है इसका अभिनव 'लोड द बॉक्स' कॉन्सेप्ट, जिसके अंतर्गत ग्राहक एक बॉक्स के लिए एकमुश्त भुगतान करके जितनी किताबें उस बॉक्स में भर सकते हैं, वे ले जा सकते हैं। बॉक्स 1200 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक के तीन साइज में उपलब्ध हैं।

इस बार के पुस्तक मेले में कई नई विशेषताएं जोड़ी गई हैं जिसमे राजपाल प्रकाशन हिंदी का सबसे पुराना प्रकाशन घर, जो 1912 में स्थापित हुआ था, अब हमारे पुस्तक मेले का हिस्सा है। वहीं पेंगुइन हिंदी पुस्तकें,पेंगुइन की हिंदी पुस्तकों का एक अलग खंड इस बार मेले में प्रस्तुत किया गया है।
साथ ही एक अलग संग्रह में भारत की सबसे लोकप्रिय 50 किताबें उपलब्ध होंगी।

 


शेयर बाजार और निवेश से संबंधित पुस्तकों का भी इस बार विशेष खंड होगा। पुस्तक मेले में हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए किताबें उपलब्ध हैं, इसलिए जो भी आएगा, उसके लिए कुछ न कुछ जरूर होगा।


किताब लवर्स के सह-संस्थापक, राहुल पांडे ने कहा कि मोहाली में पुस्तक मेले की मेजबानी करके हमें बेहद खुशी हो रही है। यह शहर में हमारा पहला कार्यक्रम है, और हम यहां आकर उत्साहित हैं। हमारा पुस्तक मेला न केवल सस्ती कीमत पर किताबें प्रदान करता है, बल्कि यह पुस्तक प्रेमियों की एक विस्तृत श्रृंखला को पूरा करता है।
इसके साथ ही बेस्टसेलिंग लेखक सुदीप नागरकर और आदित्य निघोट 7 सितम्बर को पुस्तक मेले में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। यह पुस्तक प्रेमियों के लिए एक अनोखा अवसर है, जिसमें वे अपने पसंदीदा लेखकों से मिल सकते हैं।


किताब लवर्स ने 2019 में अपनी स्थापना के बाद से 40 शहरों में 150 से अधिक पुस्तक मेलों की मेजबानी की है। अपने 'लोड द बॉक्स' अभियान के माध्यम से, किताब लवर्स का उद्देश्य हर भारतीय के लिए पढ़ने को सस्ता और सुलभ बनाना और पूरे देश में पढ़ने के प्रति प्रेम और आनंद का प्रसार करना है।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X