Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ब्लेज़ टू चेज़-2024’ का शानदार आयोजन

Updated on Monday, August 26, 2024 07:04 AM IST

ट्राईसिटी के स्कूलों के स्टूडेंट्स ने ‘आंत्रप्रेन्योरल आइडियाज’का प्रदर्शन किया

मोहाली, 25 अगस्त, 2024: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को शामिल करते हुए एक नई पहल के तहत, मोहाली के सेक्टर 71 स्थित पैरागॉन सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने आंत्रप्रेन्योरशिप के भविष्य को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘ब्लेज़ टू चेज़-2024’ का आयोजन किया। इसमें शामिल बच्चों ने कई शानदार आइडिया भी दिए। इस आयोजन में ट्राइसिटी के 15 स्कूलों के क्लास 6 से प्लस टू तक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया।

इकबाल सिंह शेरगिल, डायरेक्टर, पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने कहा कि “हमारी इंटर-स्कूल यंग आंत्रप्रेन्योर प्रतियोगिता - ‘ब्लेज़ टू चेज़: इग्निटिएंग द फ्यूचर ऑफ आंत्रप्रेन्योरशिप’- स्टूडेंट्स में इनोवेशन, क्रिएटिविटी और लीडरशिप को बढ़ावा देने के लिए हमारे स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

 

पैरागॉन स्कूल की प्रेसिडेंट कुलवंत कौर शेरगिल ने कहा कि“स्टूडेंट्स ने अपने अद्भुत विचार साझा किए, जिससे हमारा यह विश्वास और मजबूत हुआ कि प्रत्येक स्टूडेंट में बदलाव लाने वाला और सफल आंत्रप्रेन्योर बनने की क्षमता है। प्रतियोगिता ने उन्हें अपने आइडियाज को प्रदर्शित करने, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से सीखने और वैल्यूएबल स्किल्स विकसित करने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान किया।"

प्रिंसिपल जसमीत कौर ने बताया कि "मोहाली और चंडीगढ़ के 15 स्कूलों की टीमों ने इस आयोजन में हिस्सा लिया।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम का आइडिया का मूल्यांकन इनोवेशन और क्रिएटिविटी, प्रेजेंटेशन स्किल्स, मार्केट रिसर्च, ओवरऑल इम्पैक्ट, टार्गेट मार्केट की समझ और पूछे गए प्रश्नों के प्रति स्टूडेंट्स की प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया। प्रत्येक टीम को अपने विचार प्रस्तुत करने और अपने प्रोडक्ट के कॉन्सेप्ट को व्यापक रूप से समझाने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था।"

विजेता टीमों को अवॉर्ड्स स्ट्रैटेजिक विजनरीज, मार्केट मेवेंस, आउटस्टैंडिंग टीम, स्टेलर प्रेजेंटर्स, राइजिंग आंत्रप्रेन्योर्स और फ्यूचर मुगल्स की कैटेगिरी में दिए गए। इस कार्यक्रम के जजों में फैशनर्स के डायरेक्टर सिद्धांत जैन, वॉलनट मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और सीटीओ अमोल भारद्वाज शामिल थे।

'ब्लेज़ टू चेज़' के विजेता इन्फेंट जीसस कॉन्वेंट स्कूल की टीम 'विज़नरी वेंचर्स' रही; प्रथम उपविजेता लर्निंग पाथ्स स्कूल, मोहाली की टीम 'इको-वॉश' रही और द्वितीय उपविजेता माता साहिब कौर पब्लिक स्कूल की टीम 'इनक्रेडिबल्स' रही।

 

निम्नलिखित कैटेगरी के विजेता थे: एकेएसआईपीएस चंडीगढ़ को 'स्ट्रैटेजिक विजनरीज' घोषित किया गया; सेंट सोल्जर्स इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल, फेज 7, मोहाली ने 'मार्केट मेवेंस' का खिताब अर्जित किया; डीपीएस चंडीगढ़ को 'आउटस्टैंडिंग टीम' घोषित किया गया; शेमरॉक स्कूल, मोहाली 'स्टेलर प्रेजेंटर्स' रहे; मिलेनियम स्कूल, मोहाली ने 'राइजिंग आंत्रप्रेन्योर्स' अवॉर्ड जीता और 'फ्यूचर मुगल्स' का अवॉर्ड जतिंदरवीर सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 71, मोहाली को मिला।

जिन स्कूलों के स्टूडेंट्स ने इस आयोजन में हिस्सा लिया, उनमें पैरागॉन स्कूल, सेक्टर 69, मोहाली; गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल, सेक्टर 69, मोहाली, एकेएसआईपीएस, सेक्टर 41, चंडीगढ़; सेंट सोल्जर इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल, मोहाली; सेंट सोल्जर स्मार्ट स्कूल, चुन्नी; लर्निंग पाथ्स स्कूल, सेक्टर 67, मोहाली; ब्रुकफील्ड स्कूल, न्यू चंडीगढ़; विद्या वैली स्कूल, सनी एन्क्लेव, खरड़; गिल्को इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली; द मिलेनियम स्कूल, मोहाली; शेमरॉक स्कूल, मोहाली; इन्फैंट जीसस कॉन्वेंट स्कूल, मोहाली; जतिंदरवीर सर्वहितकारी स्कूल, मोहाली और डीएवी स्कूल, मोहाली ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

टॉप तीन विजेता टीमों को उनके एक्सीलेंस और शानदार आंत्रप्रेन्योरल आइडियाज को मान्यता देते हुए नकद पुरस्कार (प्रथम - 3100 रुपये, द्वितीय - 2100 रुपये और तृतीय - 1100 रुपये) के साथ-साथ पदक, ट्रॉफी और मेरिट सर्टीफिकेट्स प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी का सर्टीफिकेट्स भी दिए गए।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X