Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

दौलतपुर ढाकी में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज की सफाई का कार्य किया शुरू

Updated on Saturday, August 24, 2024 21:29 PM IST

1 करोड़ रुपए खर्च करके सिटी पठानकोट में की जाएगी सीवरेज की सफाई

कैबिनेट मंत्री ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट दौलतपुर ढाकी का लिया जायजा

चंडीगढ़/पठानकोट, अगस्त 24: - मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब को तरक्की की ऊँचाइयों पर पहुंचाने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पठानकोट सिटी में सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज की सफाई का कार्य शुरू किया गया, जिससे शहरवासियों को बंद पड़े सीवरेज से राहत मिलेगी। यह घोषणा आज राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, वन और वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सिटी पठानकोट के दौलतपुर ढाकी में सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज की सफाई का कार्य शुरू करने के बाद की।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा हर शहर में समस्याओं के समाधान के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। जैसे कि शहरों में कारपोरेशनों के अंतर्गत सीवरेज जाम रहते हैं और गंदगी लोगों के घरों तक पहुंच जाती है। उन्होंने कहा कि ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए आज पठानकोट शहर में सुपर सक्शन मशीन से सीवरेज पूरी तरह से साफ करने का कार्य शुरू किया गया है। इसके साथ ही पठानकोट शहर के लोगों को गंदगी से काफी राहत मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि सुपर सक्शन मशीन से एक या दो वार्ड ही नहीं बल्कि पूरे शहर में एक करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज की सफाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सुजानपुर में भी करीब 34 करोड़ रुपए खर्च करके सीवरेज ट्रीटमेंट और मेन सीवरेज लाइन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसके अतिरिक्त नरोट जेमल सिंह में भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य शुरू किया गया है।

उन्होंने जिला निवासियों से भी अपील की कि प्राकृतिक जल स्रोतों में गंदे पानी को मिलाना भी एक अपराध है, इसलिए जहां भी प्राकृतिक जल स्रोतों में गंदा पानी जा रहा है, उसे रोका जाए। इस मौके पर उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट दौलतपुर का दौरा भी किया।

इस अवसर पर अंकुरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल), कैप्टन सुनील गुप्ता, चेयरमैन पैसको पंजाब, विकास सैणी, चेयरमैन मार्किट कमेटी पठानकोट, पन्ना लाल भाटिया, मेयर कारपोरेशन पठानकोट, काउंसलर विक्रम सिंह विक् काउंसलर बलजीत सिंह टिंकू, और चरन जीत सिंह हैप्पी काउंसलर भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X